फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former cabinet minister Dinesh Dhanai joins BJP with many supporters Today

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने थामा भाजपा का दामन, सैकड़ों समर्थक भी हुए शामिल

Mon, 05 Feb 2024 07:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Feb 2024 07:27 PM IST
सार

Uttarakhand Bjp News: भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा के प्रति प्रदेश के लोगों का लगातार भरोसा बढ़ रहा है। कई दलों और संगठनों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  

विज्ञापन
Uttarakhand Former cabinet minister Dinesh Dhanai joins BJP with many supporters Today
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै हुए भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में अपने 70 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने के लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा ने सोमवार को उत्तराखंड जन एकता पार्टी, कांग्रेस और यूकेडी में सेंध लगाई। उत्तराखंड एकता पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भी भाजपा में कर लिया।

विज्ञापन


श्रीनगर गढ़वाल सीट से चुनाव लड़े यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष मोहन काला ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पीके अग्रवाल अपनी पत्नी लक्ष्मी अग्रवाल व समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। उनकी पत्नी पछवा दून की जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर थीं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित यह ज्वाइनिंग कार्यक्रम तीन पालियों में हुआ।
विज्ञापन


Uttarakhand Congress: चुनाव लड़ने पर हरक सिंह रावत का बयान आया सामने, हरिद्वार के साथ ही एक और नाम बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। भट्ट ने कहा, लगातार पार्टी में शामिल होने वालों का सैलाब बताता है कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में समूचा उत्तराखंड भी भाजपामय हो गया है, इसलिए मोदीजी के चुनावी रथ का राज्य की सभी सीटों पर प्रचंड जीत की हैट्रिक के साथ आगे बढ़ना निश्चित है।
उन्होंने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश की भांति प्रदेश का भी चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि मोदीजी के चुनावी रथ का राज्य की सभी सीटों पर प्रचंड जीत की हैट्रिक के साथ आगे बढ़ना निश्चित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समेत विपक्ष के पास न विचारधारा है, न मुद्दे हैं और न ही नेतृत्व है।

कहा, यही वजह है कि भाजपा शामिल होने वालों का कारवां लगातार बढ़ने वाला है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं श्रीनगर से दो बार विधानसभा चुनाव लड़े मोहन काला ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। काला को पिछले विस चुनाव में 4000 से अधिक वोट मिले थे। कार्यक्रम का संचालन आदित्य कोठारी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी भी उपस्थित थे।

पीएम मोदी और धामी के कामों से प्रभावित हूं : धनै
सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता लेने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने कहा, वह पीएम मोदी और सीएम धामी के कामों से प्रभावित होकर उनकी संपूर्ण जन एकता पार्टी आज यहां है। वह टिहरी को भी प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने के संकल्प के साथ हम सभी भाजपा में आए हैं। बोले, कांग्रेस ने टिहरी में प्रत्याशी घोषित कर उन्हें धोखा दिया। बता दें कि 2022 के विस चुनाव में धनै ने 18,851 वोट हासिल किए थे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य सुषमा सजवाण, संगीता ज्याड़ा पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

Uttarakhand Former cabinet minister Dinesh Dhanai joins BJP with many supporters Today

पार्टी छोड़ अग्रवाल दंपती ने दिया कांग्रेस को झटका
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल ने अपनी पत्नी जिला पछुवादून की अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल व कई समर्थकों के साथ भाजपा शामिल होकर कांग्रेस को झटका दिया है। उनके साथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता किरण सिंह, सुरेंद्र ठाकुर व प्रदेश सचिव एस विक्रांत प्रजापति, रॉबिन चौधरी ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा, भाजपा के विचारों और मोदी-धामी के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर हम पुनः पार्टी में आए हैं। उत्तरकाशी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमचंद रमोला ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed