फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Forest Research Institute campus open again for tourists

उत्तराखंड: मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए फिर खुला वन अनुसंधान संस्थान परिसर

Fri, 04 Feb 2022 04:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Feb 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Forest Research Institute campus open again for tourists
FRI - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

खुद को सेहतमंद और साफ-सुथरी आबोहवा के बीच सुबह- शाम की सैर करने वालों के लिए वन अनुसंधान संस्थान परिसर एक बार फिर से खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर धीरे-धीरे सामान्य हो रही स्थितियों के बीच संस्थान निदेशक ने सुबह- शाम आने वाले मॉर्निंग वॉकर्स के प्रवेश पर लगाई गई रोक हटा दी है। हालांकि पर्यटकों के प्रवेश पर रोक जारी रहेगी।

विज्ञापन


संस्थान निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि जैसे-जैसे स्थितियां और सामान्य होंगी तो पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई गई रोक भी हटा दी जाएगी।  कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए निदेशक ने पर्यटकों के साथ सैर करने के लिए आने वालों पर रोक लगा दी थी। यह पहली बार नहीं है जब पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स के संस्थान परिसर में दाखिल होने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: देश के सात महानगरों में किया गया वन सर्वेक्षण, मुंबई, कोलकाता को पछाड़ दिल्ली नंबर वन
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो साल के भीतर जब से कोरोना संकट खड़ा हुआ है एफआरआई संस्थान परिसर को चार बार पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स के लिए बंद किया जा चुका है।8 ज्ञात हो कि वन अनुसंधान संस्थान परिसर को देखने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के पर्यटक आते हैं और संस्थान के ऐतिहासिक भवन को देखने के साथ ही सैर सपाटा करते हैं। इतना ही नहीं पर्यटकों की भारी आवाजाही के चलते संस्थान पर सर को टिकट के रूप में एक निश्चित आय भी होती है जो परिसर के रखरखाव पर खर्च की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed