फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Delhi leads in forest survey.

उत्तराखंड: देश के सात महानगरों में किया गया वन सर्वेक्षण, मुंबई, कोलकाता को पछाड़ दिल्ली नंबर वन

Thu, 03 Feb 2022 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Feb 2022 02:32 PM IST
सार

भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों के मुताबिक फॉरेस्ट कवर के मामले में सबसे बदहाल स्थिति पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की है। जहां मात्र 177 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में ही फॉरेस्ट कवर पाया गया है। जो चिंताजनक पहलू है। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand: Delhi leads in forest survey.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हर साल जबरदस्त प्रदूषण की मार झेल रहे नई दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर भारतीय वन सर्वेक्षण के वन सर्वे से आई है। सर्वे के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे सात महानगरों में हरियाली के मामले में सबसे आगे है। 

विज्ञापन


भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक जहां नई दिल्ली में 194.24 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर है, वहीं देश की आर्थिक राजधानी फॉरेस्ट कवर के मामले में दूसरे नंबर पर है। मुंबई में कुल 110.77 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: नानी-दादी की कहानियों का मुख्य किरदार रही इस चिरैया पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों के मुताबिक कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में 89.2 वर्ग किलोमीटर, हैदराबाद में 81.81 वर्ग किलोमीटर, अहमदाबाद में 9.41 वर्ग किलोमीटर, चेन्नई में 89.02 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर चिह्नित किया गया है। भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों के मुताबिक फॉरेस्ट कवर के मामले में सबसे बदहाल स्थिति पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की है। जहां मात्र 177 वर्गकिलोमीटर क्षेत्रफल में ही फॉरेस्ट कवर पाया गया है। जो चिंताजनक पहलू है। 

हैदराबाद में सबसे अधिक 29.96 वर्ग किलोमीटर में झाड़ियां 

भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों की मानें तो सर्वेक्षण के दौरान फॉरेस्ट कवर का सर्वे करने के साथ ही झाड़ियों को लेकर भी सर्वे किया गया है। सर्वे में यह बात सामने आयी है कि हैदराबाद में सबसे अधिक 29.96 वर्ग
किलोमीटर में झाड़ियां हैं। जबकि बंगलुरु में 14.87 वर्ग किलोमीटर, अहमदाबाद में 4.58  वर्ग किलोमीटर और चैन्नै में 1.77 वर्ग किलोमीटर और देश की राजधानी नईदिल्ली में 0.40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में झाड़ियाँ पायी गई है। जबकि कोलकाता, मुंबई जैसे शहरों में झाड़ियां नहीं पाई गई।

वन सर्वेक्षण के दौरान देश की राजधानी
नई दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बंगलुरु और अहमदाबाद जैसे महानगरों में भी फॉरेस्ट कवर को लेकर सर्वे किया गया है। सर्वे के दौरान यह बात सामने आयी है कि नईदिल्ली में सबसे अधिक 194.24 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर है। जबकि फॉरेस्ट कवर के मामले में कोलकाता की स्थिति सबसे खराब है। जहां मात्र 1.77 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर पाया गया है। फिलहाल सर्वेक्षण रिपोर्ट  केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को सौंप दी गई है। 
-प्रकाश लखचौरा, उप महानिदेशक, भारतीय वन सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed