Uttarakhand News: प्रदेश में वनाग्नि का आंकड़ा पांच सौ पार, 15 फरवरी से शुरू हुआ फायर सीजन
प्रदेश में जंगल की आग की घटनाएं पांच सौ से अधिक हो चुकी हैं। 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हुआ है। इसके बाद से प्रदेश में 508 जंगल की आग की घटनाएं रिपोर्ट हो चुकी हैं। इसमें गढ़वाल मंडल में 373, कुमाऊं मंडल में 82 और वन्यजीव क्षेत्र में 53 घटनाएं हुई हैं।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: वरिष्ठ नेता नहीं चाहते थे महामंत्री अजय कुमार यहां रहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया था फीडबैक
इनमें 432 हेक्टेयर क्षेत्रफल से से अधिक क्षेत्र में वनों को नुकसान पहुंच चुका है। इसके अलावा सात हेक्टेयर पौधरोपण क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। अभी भी फायर सीजन 15 जून को खत्म होने में कई दिन बाकी हैं।