फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Forest Fire News Four youths Arrested For setting fire in Karnaprayag

Uttarakhand Forest Fire: नशे में आग लगाने वाले चार युवक गिरफ्तार, सेंचुरी क्षेत्र में छह लोग रंगे हाथ पकड़े

Mon, 06 May 2024 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर (कर्णप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर (कर्णप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 May 2024 07:58 PM IST
सार

कोतवाली कर्णप्रयाग को सूचना दी कि एक सफेद रंग की कार में सवार अज्ञात लोगों ने कमेडा गौचर के पास में सड़क किनारे घास तथा झाड़ियां में आग लगाई और कर्णप्रयाग की तरफ भाग गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire News Four youths Arrested For setting fire in Karnaprayag
अरेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे और केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज के कमेड़ा के पास पुलिस ने चार युवकों को आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में युवकों को वन विभाग को सौंप दिया। युवकों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गौचर पुलिस ने रविवार रात को कोतवाली कर्णप्रयाग को सूचना दी कि एक सफेद रंग की कार में सवार अज्ञात लोगों ने कमेडा गौचर के पास में सड़क किनारे घास तथा झाड़ियां में आग लगाई और कर्णप्रयाग की तरफ भाग गए। सूचना पर कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने बाजार चौकी पर उपरोक्त वाहन को रुकवाया तो चार लोग नशे में मिले। इस पर पुलिस ने अंकित भंडारी (27) निवासी प्रेम नगर श्रीनगर रोड पौड़ी, मनीष भंडारी (28) निवासी ग्राम पाली जिला पौड़ी, नवीन नेगी (45) निवासी सीएमओ ऑफिस आवासीय परिसर पौड़ी और तनुज रावत (28) निवासी सुभाष नगर, गोपेश्वर को गिरफ्तार करने के बाद वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन


धनपुर रेंज गौचर के वन क्षेत्राधिकारी शिवांगी डिमरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 26 ख के तहत केस दर्ज किया गया है। चारों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत पांच हजार रुपये जुर्माना या दो वर्ष का कारावास या फिर दोनों की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में आग से 'हाहाकार': श्रीनगर में मैदान में उतरी वायुसेना, सुलगते जंगलों पर हेलीकॉप्टर से बरसाया पानी



वन कर्मियों ने सेंचुरी क्षेत्र में आग लगाते छह लोगों को रंगे हाथ पकड़ा
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम ने उखीमठ रेंज के सेंचुरी क्षेत्र में रामबाड़ा अनुभाग के कालीफाट मीठा पानी में छह लोगों को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी कुबूल किया है।

शादी समारोह छोड़ आग बुझाने में जुटे लोग

जंगल में लगी आग गांव की सीमा तक पहुंची तो कंडारीखोड़ गांव में आयोजित शादी समारोह बीच में छोड़कर लोग आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने फायर लाइन काटी और आग को गांव तक पहुंचने से रोका।

सामाजिक कार्यकर्ता संजय रावत ने बताया कि खनसर के गाजियाबाद से आग फैलती हुई कंडारीखोड़ गांव की सीमा तक पहुंच गई। रात में यहां लक्ष्मण सिंह रावत की बेटी की शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून और अन्य जगह से मेहमान पहुंचे थे। मगर रात में आग जैसे ही गांव की सीमा तुन गदेरे तक पहुंची तो तड़के 4 बजे शादी के संस्कार चल रहे थे। ग्रामीणों ने संस्कार समारोह छोड़ा और आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने फायर लाइन काटकर आग को गांव में आने से रोका इसके बाद समारोह को आगे बढ़ाया। आग बुझाने में देहरादून के बृजमोहन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय रावत, मनोज पाल रावत, मोहन रावत, दिगपाल रावत, दानसिंह और वन विभाग की ओर से पानसिंह , नैनसिंह कोटवाल, राजपाल रावत, धर्म कोटवाल, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर देवाल और थराली के जंगलों में लगी आग को वन विभाग नहीं बुझा पाया है। सोमवार को मोपाटा व रैन बीट के जंगलों में आग लगी रही। दूसरी ओर थराली के बैसखान, सूना, खडगोला, सगवाड़ा के जंगलों में आग लगी है। आग सोमवार सुबह ढूंगाखोली होते हुए तहसील के ऊपर तक पहुंच गई। आग बुझाने में बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ और मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल सहित अन्य कर्मियों की टीम जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed