{"_id":"662ca96559c921b4fb0fd7b8","slug":"uttarakhand-forest-fire-incidents-increase-concern-cm-dhami-hold-review-meeting-with-officials-in-haldwani-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Forest Fire: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Forest Fire: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Sat, 27 Apr 2024 05:17 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:17 PM IST
सार
हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जंगलों में लगी आग की रोकथाम और पेयजल व्यवस्था को लेकर एफटीआई में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में विकराल होती जंगलों की आग ने चिंता बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जंगलों में लगी आग की रोकथाम और पेयजल व्यवस्था को लेकर एफटीआई में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम धामी की समीक्षा बैठक में कुमाऊं कमिश्नर, वन विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित हैं। साथ ही अल्मोड़ा, चंपावत समेत अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअल जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना से भी इस संबंध में सहायता ली जा रही है और हेलिकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। आज हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ भी वनाग्नि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक करूंगा।
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के जंगल लगातार धधक रहे हैं। ज्यादातर चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। एक स्थान पर आग बुझती है तो दूसरी जगह भड़क उठती है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Burning: बेकाबू हो रही आग...धधक रहे जंगल, अब वायुसेना के हेलिकॉप्टर से मदद, देखें तस्वीरें
दूसरी तरफ कुमाऊं में जंगलों में लगी आग विकराल होती जाती जा रही है। आज शनिवार को नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली गई। भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में पानी डालने का काम करना शुरू कर दिया है।