Uttarakhand Forest Fire: पौड़ी में फिर मददगार बनी वायुसेना, हेलीकॉप्टर ने 35 हजार लीटर पानी गिराकर बुझाई आग
हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर के डैम से सात राउंड में अदवाणी के अंदरूनी क्षेत्रों व चौरकंडी के जंगलों में 35 हजार लीटर पानी गिराकर जंगलों की आग बुझाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी मुख्यालय व आस पास के क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग कम होने का नाम नहीं ले रही। बीती मंगलवार देरशाम से पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर निचली गडोली, बैंग्वाड़ी, मल्ली, बरसुड़ी आदि गांवों के समीप व डोभ श्रीकोट के ऊपरी हिस्सों में जंगल धधकते रहे। उधर, मुख्यालय में बुधवार को दृश्यता साफ होने के चलते तीसरे दिन सुबह साढ़े नौ बजे देहरादून से वायु सेना के हेलीकाॅप्टर ने पौड़ी पहुंचकर अभियान को शुरू किया।
Uttarakhand Forest Fire: 24 घंटे में 40 जगह धधके जंगल, अब तक 1385 हेक्टेयर जंगल हुआ राख
विभाग के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर के डैम से सात राउंड में अदवाणी के अंदरूनी क्षेत्रों व चौरकंडी के जंगलों में 35 हजार लीटर पानी गिराकर जंगलों की आग बुझाई। डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग स्वप्निल अनिरूद्ध ने बताया कि इस अभियान में हेलीकॉप्टर की सेवाएं बुधवार तक ही ली गई थी।
187 घटनाओं में जला 232 हेक्टेयर जंगल
वन विभाग के मुताबिक, पौड़ी में अभी तक वनाग्नि की 187 घटनाओं में 232.88 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। गढ़वाल वन प्रभाग के तहत आरिक्षत वनों में 80 घटनाएं व 153.58 हेक्टेयर जबकि सिविल में 107 घटनाएं व 79.30 हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा।