फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand folk singer narendra singh negi admitted in hospital

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में सुधार, 72 घंटे होंगे निर्णायक

Fri, 30 Jun 2017 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand folk singer narendra singh negi admitted in hospital
narendra singh negi - फोटो : amarujala

उत्तराखंड के प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को हार्ट अटैक पड़ने पर उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया। डाक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है। उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नरेंद्र सिंह नेगी की हालत में सुधार हुआ है। डाक्टरों के उपचार का असर दिख रह‌ा है। उनका बीपी नियंत्रित हुआ है और वह हल्का रिस्पांड भी करने लगे हैं।
विज्ञापन


डाक्टरों ने बताया कि उन्हें बीपी नियंत्रित करने के लिए जो दवाएं दी जा रही थी, उनमें से एक को बंद कर दिया गया है। उनके ह्दय संबंधी उपचार पर कार्डियोलास्टि की टीम फैसला लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

uttarakhand folk singer narendra singh negi admitted in hospital
narendra singh negi

जानकारी के मुताब‌िक अभी डॉक्‍टर उनका इलाज कर रहे हैं। उनके परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार को पौड़ी के बीरोंखाल में एक कार्यक्रम के बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पहले उन्होंने उसे एसीडीटी समझकर नजरअंदाज कर दिया। 

लेकिन बुधवार देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक देर रात उन्हें सीएमआई से मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।


सीएम ‌त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अन्य शुभचिंतकों ने इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार रात अस्पताल में पहुंचकर उनका हाल जाना। इसके अलावा लोकगायक प्रीतम भरतवांण समेत कई रंगकर्मी उनकी हालचाल जानने मैक्स अस्पताल पहुंच गए हैं।

uttarakhand folk singer narendra singh negi admitted in hospital
narendra singh negi
सीएमआई अस्पताल के चेयरमैन आरके जैन के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था। वहीं सूत्रों के मुताब‌ि‌क मैक्स अस्पताल में उन्हें अभी लाइफ सपोर्ट स‌िस्टम पर रखा गया है। इससे उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड ही नहीं देश दुन‌िया में भी अपनी गायकी के ल‌िए मशहूर हैं। वे ग़ुवाल की जान कहे जाते हैं। का जन्म 12 अगस्त 1949 को पौड़ी जिले के पौड़ी गांव (उत्तराखंड) में हुआ। उन्होंने अपने जीवन-वृती (कॅरियर) की शुरुआत पौड़ी से की थी और अब तक वे दुनिया भर के कई बडे बडे देशों मे गा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed