फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand floods

रास्ते बंद होने से फंसी आठ महिलाएं

Tue, 30 Jul 2013 10:57 AM IST
कर्णप्रयाग/ब्यूरो
कर्णप्रयाग/ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

बाबा हमतैं भी बचै द्यावा, यख न त पाणि च आणू अर न बाटा घाटा छन बच्यां। (बेटा हमको बचा दो, यहां पानी नहीं आ रहा है और रास्ते भी नहीं बचे हैं।) सोमवार को ‘अमर उजाला’ को फोन पर अपना दुखड़ा सुनाते हुए स्वर्का (मल्ला) गांव की महिलाएं फफक पड़ी। महिलाओं ने कहा कि यहां न तो अधिकारी और न जनप्रतिनधियों ने उनकी सुध ली है।

विज्ञापन


गत बुधवार को हुई भारी बारिश ने स्वर्का गांव का भूगोल बिगाड़ दिया है। यहां हुए भू-स्खलन से पेयजल लाइन तो टूटी ही है, डेढ़ किमी दूर एक मात्र पेयजल स्रोत जाने का रास्ता करीब 500 मीटर धंस गया है। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे गांव की सतेश्वरी देवी ने ‘अमर उजाला’ को फोन से बताया कि बिना पानी के गांव में मवेशी मरने के कगार पर हैं।
विज्ञापन


संपर्क मार्ग ध्वस्त
हालात ऐसे हैं कि निकटवर्ती गांव धल, तल्ला स्वर्का, कांचुला और चमाली को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग ध्वस्त हो चुके हैं। गुड्डी देवी ने बताया कि गांव में चार परिवार रह रहे हैं। छह दिन से बिना पानी के मवेशी मरने के कगार पर हैं और रास्ते बंद होने से अकाल जैसे हालात हो सकते हैं। इधर, प्रधान राजेंद्र असवाल के अनुसार स्वर्का का संपर्क चारों ओर से कट चुका है, जिससे वहां का निरीक्षण करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्का तल्ला में भू-स्खलन का मामला मेरे संज्ञान में है, लेकिन स्वर्का मल्ला की जानकारी नहीं है। समस्या को नोट कर दिया है। जल्द संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर हल किया जाएगा।
-राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed