फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand first governor surjeet singh barnala passes away.

उत्तराखंड के पहले राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला नहीं रहे

Sat, 14 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand first governor surjeet singh barnala passes away.
सुरजीत सिंह बरनाला - फोटो : File Photo

उत्तराखंड के पहले राज्यपाल रहे 91 वर्षीय सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर प्रदेशवासियों ने शोक जताया है। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के साथ ही उनके परिजनों को इस असहनीय वेदना को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

विज्ञापन


उत्तराखंड के पहले राज्यपाल रहे सुरजीत सिंह बरनाला का शनिवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से पीजीआई के एडवांस कार्डिंग सेंटर में भर्ती थे। शनिवार सुबह बरनाला को सांस की तकलीफ के चलते कार्डिंग सेंटर से रिस्पीरेटरी इंटेंसिव कैयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, शनिवार शाम 4.54 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

पेंटिंग में भी रखते थे रुचि

uttarakhand first governor surjeet singh barnala passes away.
वे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे।

बरनाला नौ नवंबर 2000 से सात जनवरी 2003 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। इसके अलावा वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रहे।

वह वरिष्ठ राजनीतिज्ञ तो थे ही कुशल प्रशासक भी रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उनके निधन से पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी रिक्ति को भारतीय राजनीति में हमेशा महसूस किया जाता रहेगा।

सुरजीत सिंह बरनाला राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ पेंटिंग में रूचि रखते थे। उनके परिवार में दो बेटे जसजीत सिंह और गगनदीप सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed