फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand first electronic bus

उत्तराखंड की पहली इलेक्ट्रानिक बस का मॉडल तय

Sat, 23 Jun 2018 11:49 AM IST
दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Jun 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand first electronic bus
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागेश्वर धाम में अगले माह शुरू होने जा रहे श्रावणी मेले के दौरान देश भर से आने वाले श्रद्धालु पहली बार इलेक्ट्रानिक बस की सवारी का आनंद उठा सकेंगे। उत्तराखंड में चलने वाली यह पहली ई-बस होगी। आरतोल से जागेश्वर तक ढाई किमी क्षेत्र में देवदार के घने जंगलों के बीच चलने वाली इस बस का मॉडल फाइनल हो चुका है। यह बस दोनों तरफ से खुली होगी और यात्री ढाई किमी क्षेत्र में देवदार के घने जंगल और खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे।
विज्ञापन


जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू होने जा रहा है। श्रावणी मेले के दौरान जागेश्वर में देश भर से श्रद्धालु आकर शिवार्चन आदि करते हैं। सावन के महीने के दौरान रोजाना 15 से 20 हजार श्रद्धालु आते हैं। मंदिर प्रबंधन समिति ने अपने स्तर से पहली बार यहां इलेक्ट्रानिक बस चलाने का फैसला लिया है। मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल और प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि बस का मॉडल तय करके कंपनी को ऑर्डर भेज दिया है। 14 सीटर बस दोनों तरफ से खुली होगी । 
विज्ञापन


प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है इलाका 
आरतोला से जागेश्वर के बीच ढाई किमी का इलाका प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर है। देवदार का घना जंगल है, रास्ते में खूबसूरत दंडेश्वर मंदिर भी पड़ता है। मंदिर समिति के मुताबिक श्रद्धालुओं को बस पसंद आई तो भविष्य में ऐसी कुछ अन्य बसें चलाने पर भी विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की टीम ने आरतोला-जागेश्वर रूट का निरीक्षण करके आरटीए को रिपोर्ट भेज दी है। आगामी कुछ दिनों में आरटीए से अनुमति मिलते ही श्रावणी मेले में ई-बस का संचालन शुरू हो जाएगा। यह उत्तराखंड की पहली ई-बस होगी। ऐसी बसें बड़े एअरपोर्ट के साथ बंगलूरू, हैदराबाद जैसे शहरों में चलती हैं। 
- आलोक कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed