फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Fire and Emergency Service personnel

संशोधित : उत्तराखंड के फायर फाइटर्स ने रचा इतिहास, नौ पदक जीत बढ़ाया देश का मान

Mon, 07 Jul 2025 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Fire and Emergency Service personnel
अमेरिका के बर्मिघम में आयोजित हुआ वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025
विज्ञापन




उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपातसेवा के जवानों ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में पहली बार भाग लेकर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि नौ पदक जीत देश का मान भी बढ़ाया है। प्रतियोगिता अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित हुई थी।



इसमें 70 से अधिक देशों के 8500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से चार फायर फाइटर्स उत्तराखंड से शामिल हुए, जिनमें एक पुरुष और तीन महिलाकर्मी शामिल हैं। उत्तराखंड की टीम ने दो स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। फायर सर्विस चालक दिनेश चंद्र भट्ट ने अल्टीमेट फायर फाइटर प्रतियोगिता में एक रजत और फायर फाइटिंग चैलेंज में एक कांस्य पदक जीता। महिला फायर फाइटर्स डिंपल, माधुरी भंडारी और पिंकी रावत ने अल्टीमेट फायर फाइटर (महिला टीम) श्रेणी में एक कांस्य और स्टेयर रन (फुल फायर गियर-महिला टीम) में एक रजत पदक प्राप्त किया। पिंकी रावत ने व्यक्तिगत श्रेणी में स्टेयर रन (फुल फायर गियर) में एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन




Iडिंपल ने किया शानदार प्रदर्शनI

प्रतियोगिता की सबसे शानदार प्रदर्शनकर्ता डिंपल रावत रहीं। उन्होंने कुल छह पदक अपने नाम किए। इसमें स्टेयर रन (फुल फायर गियर– मिक्स टीम) में एक स्वर्ण, स्टेयर रन (कैजुअल–मिक्स टीम) में स्वर्ण, स्टेयर रन (फुल फायर गियर–व्यक्तिगत) में रजत, स्टेयर रन (कैजुअल–व्यक्तिगत) में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed