फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand FDA action 170 samples of cough syrup collected licenses of seven medical stores cancelled

Uttarakhand: एफडीए की कार्रवाई...कफ सिरप के 170 सैंपल भरे, सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त

Wed, 08 Oct 2025 08:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Oct 2025 08:55 PM IST
सार

औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में एफडीए टीम ने चकराता रोड, किशननगर चौक, बल्लूपुर चौक, कांवली रोड, बल्लीपुर चौक व प्रेमनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Uttarakhand FDA action 170 samples of cough syrup collected licenses of seven medical stores cancelled
कफ सिरप (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बच्चों की सुरक्षा के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की अवैध, असुरक्षित और निम्न गुणवत्ता वाले कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में कड़ी कार्रवाई जारी है। अब तक पूरे प्रदेश में कफ सिरप के 170 सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए जा चुके हैं। अनियमितता मिलने पर देहरादून जिले में सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर एफडीए की ओर से अवैध, असुरक्षित और निम्न गुणवत्ता वाले कफ सिरप की बिक्री व उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक जिले में एफडीए की टीम मेडिकल स्टोर, अस्पतालों व फार्मा कंपनियों का निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में एफडीए टीम ने देहरादून चकराता रोड, किशननगर चौक, बल्लूपुर चौक, कांवली रोड, बल्लीपुर चौक व प्रेमनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। इस दौरान बच्चों को दी जाने वाली खांसी और सर्दी-जुकाम की प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी, जिन मेडिकल स्टोरों में ऐसी दवाइयां पाई गईं, उन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफडीए ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि कफ सिरप की बिक्री अगली सूचना तक न करें। टीम ने मौके पर 11 सिरप के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार व अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि एफडीए का अभियान निरंतर जारी रहेगा। पिछले चार दिनों में प्रदेशभर से कफ सिरप के 170 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Uttarakhand:  प्रदेश में दो अलग-अलग नए विश्वविद्यालय खोले जाने की तैयारी,  कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

Trending Videos

इन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त
देहरादून में ऑलमेड लाइफ साइंसेज बल्लीवाला, अजंता फार्मेसी जीएमएस रोड, आरंभ एंटरप्राइजेज निरंजनपुर, बीएससी क्योर दुर्गा एन्कलेव कारगीग्रांट, बीचेम बायोटेक रामपुरकलां विकासनगर, शान मेडिकल स्टोर सेलाकुई, स्माइल मेडिकल स्टोर हरबर्टपुर के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। जबकि पंवार मेडिकोज वीरभद्र रोड ऋषिकेश का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में 55 सैंपल जांच के लिए भेजे
ऊधमसिंह नगर जिले में एफडीए टीम ने कफ सिरप के 10 नमूने जांच के लिए भेजे। इसके अलावा हरिद्वार जिले के एयरन हॉस्पिटल रुड़की, विनय विशाल हॉस्पिटल व मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार से कफ सिरप के 15 नमूने एकत्रित किए गए। हल्द्वानी में सरकारी अस्पताल सोबन सिंह जीना बेस हास्पिटल के ड्रग स्टोर से कफ सिरप के तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए।

बच्चों के स्वास्थ्य से नहीं होगा समझौता : धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार हर उस तत्व के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई करेगी जो बच्चों की जान से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा। दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई बच्चों के जीवन की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

बिना डॉक्टर की सलाह के न दें कफ सिरप : रावत
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा, एफडीए की कार्रवाई यह संदेश दे रही है कि उत्तराखंड में बच्चों की सेहत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता से अपील है कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी सिरप या दवा बच्चों को न दें। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि केवल प्रमाणित और सुरक्षित औषधियां ही जनता तक पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed