फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exclusive: RTI opened Big Fraud in Teacher Transfer

एक्सक्लूसिव: पहले खुद को अटैच करवाया फिर शिक्षक पति ने तबादला पाया 

Mon, 21 Dec 2020 02:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Dec 2020 02:31 AM IST
सार

  • अटैच पत्नी के आधार पर शिक्षक को दे दिया पति पत्नी के आधार पर तबादले का लाभ  
  • शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों में खेल 

विज्ञापन
Uttarakhand Exclusive: RTI opened Big Fraud in Teacher Transfer
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों में खेल हुआ है। चहेते और सिफारिशी शिक्षकों के सुविधाजनक स्कूलों में किस तरह से तबादले किए जा रहे हैं। आरटीआई से इसका खुलासा हुआ है। पंचायत राज विभाग पौड़ी में कार्यरत महिला को पहले देहरादून में अटैच किया गया। फिर इसी के आधार पर शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला के पति शिक्षक का देहरादून में तबादला कर दिया गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के अटैचमेंट पर रोक के बावजूद जिला पंचायत राज विभाग पौड़ी गढ़वाल में कार्यरत महिला को पहले पंचायत राज निदेशालय देहरादून में अटैच किया गया। इसके बाद महिला के पौड़ी जिले में ही कार्यरत शिक्षक पति को शिक्षा विभाग की ओर से पति पत्नी के आधार पर तबादले का लाभ दिया गया।
विज्ञापन


जबकि नियमानुसार कर्मचारी को न तो अटैच किया जा सकता है न ही इसके आधार पर शिक्षक का तबादला किया जा सकता है। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से धारा 27 के तहत संबंधित शिक्षक का पौड़ी से देहरादून तबादले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक अन्य मामले में टिहरी गढ़वाल में कार्यरत शिक्षिका का देहरादून जिले में इस आधार पर तबादला कर दिया गया कि उनके पति वर्ष 2016 में देहरादून जिले में परिवहन कर अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। जो वर्तमान में हल्द्वानी में कार्यरत हैं। जिन्हें 30 जून 2018 को हल्द्वानी जिले के लिए कार्यमुक्त किया गया था। 

मुख्यमंत्री से की मामले की शिकायत 

कुछ शिक्षकों की ओर से इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। प्रभावित शिक्षक वंदना, रुचि, रेखा, यशवीर आदि की ओर से मुख्यमंत्री को की गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ अन्य शिक्षकों को भी नियमों को ताक पर रखकर सुगम में तबादलों का लाभ दिया गया है। 

विभाग को अभी इस तरह की शिकायत नहीं मिली। इस संबंध में शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
वीएस रावत, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed