फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exclusive Proposal to increase honorarium of PRD by in emergency duty approved

Exclusive: इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात PRD जवानों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर मोहर, जल्द जारी होगा शासनादेश

Sun, 11 Aug 2024 04:13 PM IST
अलका त्यागी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2024 04:13 PM IST
सार

आपदा प्रभावित राज्य में पीआरडी जवानों की बढ़ती भूमिका को देखते हुए पीआरडी जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ अन्य घोषणाओं पर भी कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Exclusive Proposal to increase honorarium of PRD by in emergency duty approved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

भूस्खलन, वनाग्नि, बाढ़ और दुर्घटनाओं में बचाव कार्यों के दौरान दिन रात डटे रहने वाले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के मानदेय में 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने सहमति दे दी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अगले सप्ताह शासनादेश भी जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


आपदा प्रभावित राज्य में पीआरडी जवानों की बढ़ती भूमिका को देखते हुए पीआरडी जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ अन्य घोषणाओं पर भी कार्यवाही जारी है। इनमें विकासखंड स्तर पर तैनात ब्लाक कमांडर और न्याय पंचायत स्तर पर तैनात हलका सरदार का मासिक मानदेय बढ़ाना भी शामिल है, जिस पर वित्त विभाग की सहमति का इंतजार है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस पर भी जल्द वित्त विभाग की सहमति जारी हो सकती है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2023 में पीआरडी जवानों के कल्याण से संबंधित विभिन्न घोषणाएं की थीं, जिन पर विभागीय कार्यवाही अंतिम चरण में है। सरकार का मकसद जवानों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रोत्साहन का परिणाम है कि राज्य गठन के समय तक पीआरडी के सिर्फ 200 जवानों को ड्यूटी मिलती थी, लेकिन आज पीआरडी के पास नौ हजार चार सौ जवान पंजीकृत हैं और उनमें आठ हजार जवानों को ड्यूटी मिल रही है। यह जवान विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।

Exclusive: उत्तराखंड के 21 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर नवंबर में आ सकता है SC का फैसला, पढ़ें पूरा मामला

किसी समय में पलायन कर चुके युवा आज पीआरडी का हिस्सा

ड्यूटी पर तैनात आठ हजार जवानों में ऐसे तमाम जवान हैं, जो एक समय में रोजगार की तलाश में उत्तराखंड से पलायन कर चुके थे, लेकिन पीआरडी में मानदेय वृद्धि और ड्यूटी बढ़ने की वजह से वापस लौट आए। डेढ़ माह पहले पीआरडी जवानों के दैनिक मानदेय को 570 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये किया जा चुका है। पीआरडी जवानों के लिए रिटायरमेंट, कल्याण कोष में वृद्धि, आपातकालीन ड्यूटी में हादसा होने पर सहायता राशि आदि में वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed