फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exclusive: Bring bill, get reward scheme app is missing

Exclusive: जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए लागू हुई ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना, लेकिन ऐप लापता

Wed, 26 Oct 2022 09:15 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Oct 2022 09:15 AM IST
सार

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्योहारी सीजन में जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना पेश की थी। नौ सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Exclusive: Bring bill, get reward scheme app is missing
बिल लाओ, इनाम पाओ योजना का एप लापता - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बिल लाओ, इनाम पाओ योजना तो लागू कर दी है लेकिन इसका ऐप अब तक लापता है। इनाम पाने के लिए लोगों को इसी ऐप पर जीएसटी बिल अपलोड करने थे। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्योहारी सीजन में जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना पेश की थी। नौ सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगी। वित्त मंत्री ने योजना लांच करते हुए कहा था कि त्योहारी सीजन में खरीदारी के दौरान लोग जीएसटी बिल जरूर लें। लोगों ने बिल भी ले लिए लेकिन लॉटरी में हिस्सा लेने के लिए जिस ऐप पर बिल अपलोड करने हैं वह अभी तक जारी नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य कर विभाग की वेबसाइट gst.uk.gov.in पर अभी तक केवल एक लिंक है, जिस पर क्लिक करने के बाद सिर्फ योजना की सामने आती है। मोबाइल ऐप के लिंक का अता-पता नहीं। गूगल प्ले स्टोर पर भी यह ऐप अभी तक लिस्ट नहीं हुआ है। राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही ऐप का लिंक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलने हैं इनाम

कार-18
बाइक- 20
ई-स्कूटर- 50
लैपटॉप- 100
32 इंच स्मार्ट टीवी- 200
टैब- 500
माइक्रोवेव- 1000


नवंबर में खुलेगी पहली लॉटरी

नवंबर महीने में योजना के तहत पहली लॉटरी खुलेगी। इसमें सितंबर से नवंबर माह तक के बिलों का शामिल किया जाना है। इस योजना के तहत मेगा ड्रा अगले साल अप्रैल में निकाला जाएगा। इसमें एक सितंबर 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 तक के बिलों को शामिल किया जाएगा। हर महीने 1500 ग्राहकों को इस योजना के तहत इनाम दिए जाएंगे।

200 रुपये से ज्यादा का होना चाहिए बिल

200 रुपये से ऊपर के मिठाई, रेस्टोरेंट, ड्राई फ्रूट्स, नोन ब्रांडेड गारमेंट्स, कपड़ा, साड़ी, सैलून, ब्यूटी पार्लर, गेमिंग पार्लर, लांड्री सर्विस, नोन ब्रांडेड फुटवियर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि के बिलों पर इस योजना का लाभ मिलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed