{"_id":"821e5ba21a61c3d48afc7611e7f29077","slug":"uttarakhand-ex-servicemen-welfare-corporation-job-in-foreign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में रोजगार के अवसर देगा उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में रोजगार के अवसर देगा उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को विदेश में नौकरी करने का मौका मिलने जा रहा है। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) मध्य एशियाई खाड़ी देशों में मैनपावर आउटसोर्सिंग के लिए वहां की कंपनियों से समझौते करेगा।
विज्ञापन
निगम विदेशों में आउटसोर्सिंग सेवाएं शुरू करने के लिए 19 दिसंबर को निदेशक मंडल बोर्ड में प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखेगा।
उपनल के माध्यम से प्रदेश के सरकारी महकमों के अलावा देशभर में 20 हजार लोगों को आउटसोर्सिंग पर रोजगार मिला है। देश भर में पब्लिक सेक्टर यूनिट्स में सिक्योरिटी सेवाओं के लिए उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों को उपनल के माध्यम से नियुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
निगम अब अपनी आउटसोर्स सेवाओं को विदेशी कंपनियों के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी में है। निगम ने शासन की सहमति के बाद इसकी कार्ययोजना तैयार की है। प्रस्ताव पर अनुमति के लिए 19 दिसंबर को निदेशक मंडल के समक्ष रखा जाएगा। निदेशक मंडल की स्वीकृति के बाद विदेशी एजेंसियों से करार संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
स्किल डेवलपमेंट होगी
विदेश में नौकरी के लिए निगम स्किल डेवलपमेंट कोर्स का कैप्सूल भी योग्य अभ्यर्थियों को देगा। इसके तहत उनके कार्य से संबंधित जानकारी के साथ काम्युनिकेशन स्किल को निखारा जाएगा। केवल उत्तराखंड के युवा, पूर्व सैनिक और उनके आश्रित इसके लिए चयनित किये जाएंगे।
हर तरह की नौकरी
निगम स्किल लेबर और अधिकारियों दोनों के लिए सेवाएं मुहैया करवाने की तैयारी कर रहा है। ड्राइवर, फिटर, वेटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक जैसी सेवाओं के साथ इंजीनियर, आर्किटेक्ट, हास्पिटेलिटी आदि में सेवाएं उपलब्ध करवाएगा। इसकी शुरुआत यूएई और अन्य खाड़ी देशों से होगी।