{"_id":"5f044e3f8ebc3e433b73645f","slug":"uttarakhand-ex-cm-harish-rawat-warns-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वानप्रस्थ की ओर बढ़ रहे व्यक्ति को ललकारोगे, तो सोच लो : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वानप्रस्थ की ओर बढ़ रहे व्यक्ति को ललकारोगे, तो सोच लो : हरीश रावत
Tue, 07 Jul 2020 04:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम त्रिवेंद्र रावत की सलाह मानकर देहरादून की सक्रियता से खुद को किनारे कर अपने गांव मोहनरी में बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा को ललकारा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनकी आम पार्टियों से किसी को क्या परेशानी हो सकती है, यह समझ से परे है। रावत ने कहा कि वानप्रस्थ की ओर बढ़ते व्यक्ति को ललकारोगे, कहीं फिर धनुष उठा लिया तो सोच लो।
विज्ञापन
रावत के मुताबिक वे वेबीनार के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। रावत के मुताबिक राजनीति सक्रियता के आरोप के कारण ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियान छोड़ दिया। उन्होंने तो सिर्फ दो ही कार्यक्रम राजनीतिक किए। पहला गंगा-गन्ना यात्रा और दूसरा गैरसैंण यात्रा। यह दोनों कार्यक्रम ही पार्टी का मनोबल बढ़ाने के लिए किए गए थे। इस समय वे सिर्फ प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ भी इशारा
.
रावत ने इशारा कांग्रेस की ओर भी किया है। उन्होंने लिखा की भाजपा को इसमें राजनीति दिखाई देती है तो किसी को इसमें सामांतर.... दिखाई देता है। हालांकि रावत ने यह वाक्य अधूरा ही छोड़ दिया है, लेकिन इसके निहितार्थ साफ पढ़े जा रहे हैं।
हरेला के लिए भी कार्यक्रम घोषित किया
रावत ने बताया कि हरेला पर दो प्रतियोगिताओं का आयोजन वे करने जा रहे हैं। एक मोहनरी और आसपास के गांवों पर केंद्रित हैं तो दूसरी राज्य स्तर की प्रतियोगिता है।