{"_id":"61d95e2234845c3017384435","slug":"uttarakhand-ex-cm-harish-rawat-security-breach-case-file-on-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत की जनसभा में चाकू लहराने पर मुकदमा दर्ज, कब्जे से चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत की जनसभा में चाकू लहराने पर मुकदमा दर्ज, कब्जे से चाकू बरामद
Sat, 08 Jan 2022 03:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 Jan 2022 03:21 PM IST
सार
पुलिस ने अभद्रता करने और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस की ओर से उसके खिलाफ चाकू रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के काशीपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की जनसभा में चाकू लेकर घुसे व्यक्ति के खिलाफ युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
ग्राम प्रतापपुर निवासी विनोद पेंटर गुरुवार को चाकू लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत की जनसभा में पहुंच गया था। पूर्व सीएम के भाषण के दौरान वह मंच के पास खड़े होकर जयश्री राम के नारे लगाते रहा। सभा खत्म होते ही विनोद मंच पर आकर चाकू लहराने लगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: हरीश रावत की जनसभा में मंच पर चाकू लेकर चढ़ा युवक, लगाए जय श्री राम के नारे, तस्वीरें
विज्ञापन
इस पर युवा कांग्रेस विस क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात साहनी व अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभात की तहरीर पर पुलिस ने अभद्रता करने और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस की ओर से उसके खिलाफ चाकू रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।