फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand establishment Silver Jubilee Opposition to sharpen state and public issues in special session

Uttarakhand: रजत जयंती वर्ष, विशेष सत्र में राज्य व जन मुद्दों को धार देगा विपक्ष, तीन व चार नवंबर होगा आयोजन

Tue, 21 Oct 2025 09:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Oct 2025 09:37 PM IST
सार

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के असवर पर विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा। सत्र में तीन व चार नवंबर को देहरादून में होगा । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने को कुछ नहीं है।

विज्ञापन
Uttarakhand establishment Silver Jubilee Opposition to sharpen state and public issues in special session
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर विधानसभा का विशेष सत्र में कांग्रेस राज्य व जन मुद्दों को धार देने की तैयारी कर रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने को कुछ नहीं है। सरकार सिर्फ समान नागरिक संहिता, नकलरोधी कानून, भू-कानून, धर्मांतरण रोधी कानून पर अपनी पीठ थपथपा रही है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में दो दिन का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में प्रश्न काल व विधायी कार्य नहीं होने की बात कही गई। राज्य स्थापना के बाद भाजपा सरकारों में उत्तराखंड की उपलब्धियां शून्य रही हैं। आज राज्य कर्ज में डूबा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी ने राज्य में औद्योगिक व बुनियादी ढांचा खड़ा किया। स्कूल, पॉलिटेक्निक के साथ काशीपुर में आईआईएम संस्थान खोला गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आयुर्वेद कोर्सों में इस बार सीटें भरने की चुनौती, अब तक 600 छात्रों ने किया प्रवेश के लिए आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी सरकार में ही राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिली। भाजपा सरकार ने आज विकास की अवधारणा को खत्म करने का काम किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, पलायन, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को कांग्रेस की ओर से चर्चा के लिए उठाया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed