फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand enforcement directorate inspection.

‘सफेदपोशों’ के 'काले' करनामे पर जांच का रडार

Tue, 05 May 2015 12:26 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 May 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand enforcement directorate inspection.

पंजाब, महाराष्ट्र, यूपी से आकर चंद दिनों में रियल इस्टेट के स्टार बन रहे छह कारोबारी उत्तराखंड प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर आ गए हैं। इनमें कुछ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े हैं। निदेशालय ने ऐसे लोग जिन्होंने कुछ सालों में काफी जमीनें खरीदी हैं, उन सफेदपोशों की असलियत जानने के लिए छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों का कहना है कि कुछ लोगों ने दूसरे प्रांतों से आकर काला धन रियल इस्टेट में लगाया है। ऐसे करीब छह लोगों की प्रवर्तन निदेशालय ने गोपनीय छानबीन शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि इनका दूसरे प्रांतों में क्या कारोबार था? उस कारोबार से कितना धन कमाया?
विज्ञापन


इन लोगों ने आयकर में क्या इनकम बताई है? मनी लॉंड्रिंग के लिए क्या तरीके अपनाए गए? निदेशालय दूसरे प्रांतों में इनकी करतूतों का काला चिट्ठा इकट्ठा कर रहा है। बताया गया कि ये लोग पहले आकर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े थे। फिर रियल इस्टेट में प्रवेश किया। चंद दिनों में ही रियल इस्टेट में लंबा-चौड़ा कारोबार फैला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय इन लोगों की ‘सफेदपोशी’ के पीछे ‘कालिख’ में मनी लॉंड्रिंग की जड़ों की तह तक पहुंच रहा है। निदेशालय को उनके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इन लोगों ने जो खरीद-फरोख्त की है उसके कागजात भी इकट्ठे किए जा रहे हैं।

रियल इस्टेट में मची खलबली
कारोबारियों के प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर आने के बाद रियल इस्टेट कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। मनी लॉंड्रिंग के चक्कर में ईडी की गिरफ्त में न आ जाएं, इसके लिए लोगों ने बचाव के रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं। लोग चार्टर्ड एकाउंटेंट और राजस्व अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। लोग अपना स्टेटस पता करने में लग गए हैं।

खुलेगी तहसीलों की भी पोल

ईडी की छानबीन में तहसीलों की कार्यप्रणाली की भी पोल खुल जाएगी। दाखिल-खारिज और खसरा-खतौनी के नंबरों में हो रही धांधली का सारा काला चिट्ठा खुल जाएगा। ईडी को तहसीलों में हो रहे जमीनों के फर्जीवाड़े के भी सुराग मिले हैं।


निदेशालय उन कागजात का भी अध्ययन करेगा जो तहसीलों में भूमि की खरीद-फरोख्त के वक्त बतौर शिकायती पत्र के रूप में दिए गए थे। यह माना जा रहा है कि रियल इस्टेट वाले विवादित जमीनों को औने-पौने खरीदते हैं और फिर कागजात दुरुस्त कराए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed