फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Electricity Meters of Officers and Employees at Power Corporation Switched to Prepaid Mode

Uttarakhand: ऊर्जा निगम में अधिकारी-कर्मचारियों के मीटर हुए प्रीपेड; होगी बचत, कमाई भी बढ़ेगी

Fri, 08 May 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 08 May 2026 04:00 AM IST
सार

केंद्रीय सचिव ऊर्जा पंकज अग्रवाल ने पिछले माह यूपीसीएल में समीक्षा बैठक ली थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि सभी सरकारी कार्यालयों, कर्मचारियों के मीटर प्रीपेड किए जाएं।

विज्ञापन
Uttarakhand Electricity Meters of Officers and Employees at Power Corporation Switched to Prepaid Mode
प्रीपेड बिजली मीटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के अधिकारी और कर्मचारियों के स्मार्ट मीटर तत्काल प्रभाव से प्रीपेड कर दिए गए हैं। इस संबंध में यूपीसीएल प्रबंधन की ओर से सभी को मोबाइल पर मैसेज भेजा गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय सचिव ऊर्जा पंकज अग्रवाल ने पिछले माह यूपीसीएल में समीक्षा बैठक ली थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि सभी सरकारी कार्यालयों, कर्मचारियों के मीटर प्रीपेड किए जाएं। यूपीसीएल प्रबंधन ने निर्देशों के तहत बृहस्पतिवार से इसकी शुरुआत कर दी। यूपीसीएल पहले ही अधिकतर अधिकारी, कर्मचारियों के आवास पर स्मार्ट मीटर लगा चुका है। अब इन्हें प्रीपेड में बदल दिया गया है। इससे ये मीटर रिचार्ज आधार पर ही संचालित होंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand News: सप्ताहभर के मौसम के ठंडे मिजाज से यूपीसीएल को बड़ी राहत, बिजली की मांग में भारी गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी बचत, कमाई भी बढ़ेगी
यूपीसीएल के लिए हर साल सरकारी विभागों पर करोड़ों का बकाया सबसे बड़ा सिरदर्द बनता है। कई बार तो बिजली काटी जाती है लेकिन कई विभाग जैसे पेयजल, स्ट्रीट लाइट से संबंधित बिल नहीं काट पाते। लिहाजा, यह अटका हुआ पैसा यूपीसीएल पर बोझ बनता है। प्रीपेड मीटर होने के बाद विभागों में बकाया का झंझट खत्म हो जाएगा। जो विभाग जितना रिचार्ज करेगा, उतना ही बिजली मिलेगी। रिचार्ज नहीं करेगा तो बिजली कट जाएगी।

16 लाख घरों पर लगने हैं स्मार्ट मीटर
यूपीसीएल को प्रदेश में 16 लाख से अधिक घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने हैं। इनमें से करीब तीन लाख मीटर लगाए जा चुके हैं। आम उपभोक्ताओं के मीटर फिलहाल पूर्व की भांति पोस्टपेड मोड में ही काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed