उत्तराखंड चुनाव: पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन, कहा- देशभर में बजट की हुई सराहना
70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पार्टी नेताओं ने किया चुनाव प्रचार व रैली। केंद्रीय मंत्री व तीन मुख्यमंत्रियों ने भी किया दून, विकासनगर व देहरादून में डोर टू डोर प्रचार। पीएमओ से नरेंद्र मोदी के चार प्रचार कार्यक्रमों को भी मिली हरी झंडी, जल्द तय होगी तिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रचार के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभर में बजट की सराहना हुई है।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। सभी 13 जिलों में कार्यकर्ताओं ने एलईडी व डिजिटल स्क्रीन पर पीएम मोदी को सुना। देहरादून में सुभाष रोड स्थित एक होटल में पीएम मोदी के संबोधन के सुनने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धामी और कौशिक ने भी सुना पीएम का वर्चुअल संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी पीएम को सुना। पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों वर्चुअल संबोधन के प्रसारण का प्रबंधन किया हुआ था। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के बजट की विशेषताओं की जानकारी दी और इसे दूरदर्शी और महत्वपूर्ण बताया।
Uttarakhand Election 2022: अब छिड़ेगा स्टार वार, बसपा सुप्रीमो मायावती सहित आएंगे 30 'सेलिब्रिटी' प्रचारक
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट अगले 25 साल के विकास का विजन है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद रनेश बंसल, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दिप्ती रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्त व कार्यक्रम के संयोजक व बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी उपस्थित थे।
डोर टू डोर प्रचार किया और रैलियों को संबोधित किया
पहले दिन उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत पार्टी के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश पदाधिकारी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया और रैलियों को संबोधित किया।
नरेंद्र मोदी के चार कार्यक्रमों की अनुमति मिली
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चार कार्यक्रमों की अनुमति मिल गई है। जल्द प्रचार कार्यक्रमों की तिथि व स्थान तय हो जाएंगे।
जोशी ने बताया कि तीन फरवरी को राष्ट्रीय जेपी नड्डा उत्तरकाशी और रामनगर में डोर टू डोर प्रचार और जनसभा को संबोधित करेंगे। जोशी ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विकास नगर में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हल्द्वानी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा और डोर टू प्रचार किया।
टेलीकांफ्रेंसिंग से भी 80 लाख मतदाताओं तक पहुंचेगी भाजपा
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार में टेली कांफ्रेंसिंग तकनीक का प्रयोग कर रही है। इसके माध्यम से पार्टी 80 लाख मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करेगी। इस नई तकनीक के तहत हर विधानसभा में 10 हजार से 20 हजार मतदाताओं से संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने कहा कि टेली कांफ्रेंसिंग तकनीक के माध्यम से एक कॉल से 50 से 90 हजार लोगों को तक अपना संदेश पहुंचाया जा सकता है। इस तकनीक में मतदाताओं के सवाल पूछने का भी विकल्प है।