फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand elections 2022: Congress State President Ganesh Godiyal will meet sonia gandhi Today in Delhi

उत्तराखंड चुनाव 2022: आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

Tue, 26 Oct 2021 01:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Oct 2021 01:10 PM IST
सार

Uttarakhand elections 2022: राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी की प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक आपदा को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति का भी एक हिस्सा हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand elections 2022: Congress State President Ganesh Godiyal will meet sonia gandhi Today in Delhi
गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष की ओर से सभी प्रदेशों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक में उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में चुनावी एजेंडे और आपदा के विषय पर बातचीत हो सकती है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। अन्य नेताओं में पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष भी इस बैठक में उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में भारी बारिश के बाद आपदा ने जानमाल का खासा नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में सरकार के स्तर पर किए जा रहे आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों पर विपक्ष की भी नजर है। ऐसे में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ विपक्षी हाईकमान भी पूरी तरह से सचेत है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी की प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक इसी रणनीति का एक हिस्सा हो सकती है।
विज्ञापन


आपदा में मानव क्षति पर दस लाख रुपये की सहायता दे सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा में मरने वाले लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये के बजाय दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को अपने एजेंडे में शामिल करेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर मानकों में बदलाव किया जाएगा। कांग्रेस इसे अपने चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र से की दस हजार करोड़ रुपये की मांग 
हरीश रावत ने कहा कि अमित शाह को आपदा की इस घड़ी में एक हजार करोड़ रुपये की सहायता एडवांस में देकर जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि राज्य की माली हालत किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य को इस आपदा से उबारने के लिए तत्काल दस हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।


28 को प्रदेशभर में उपवास कर विरोध दर्ज कराएगी कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी 28 अक्तूबर को प्रदेशभर में उपवास कार्यक्रम आयोजित कर आपदा पीड़ितों को राहत ने मिलने विरोध दर्ज कराएगी। इसके लिए सभी जिलों और महानगरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed