फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 :Voting increased in nine districts of Uttarakhand, decreased in four

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड के नौ जिलों में मतदान बढ़ा, चार में घटा, जानिए कौन से हैं ये जिले

Thu, 17 Feb 2022 07:07 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

इस बार के विधानसभा चुनाव में 2017 के मुकाबले 70 में से 35 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ा तो 35 सीटों पर घटा है। खास बात यह है कि जिन सीटों पर गिरावट आई है, उनमें बड़ी संख्या मैदानी जिलों की सीटों की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 :Voting increased in nine districts of Uttarakhand, decreased in four
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

2022 के विधानसभा चुनाव में 2017 के मुकाबले नौ जिलों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चार जिलों में गिरावट आई है। चमोली जिले में मतदान प्रतिशत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है जबकि गिरावट वाले जिलों में ऊधमसिंह नगर पहले नंबर पर है। खास बात यह है कि इस बार भी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अपने मताधिकार का ज्यादा प्रयोग किया है।

विज्ञापन


2017 के चुनाव पर नजर डालें तो कुल 75 लाख 12 हजार 559 मतदाता थे, जिनमें से 49 लाख 24 हजार 993 ने मतदान किया था। इस बार कुल 81 लाख 72 हजार 173 में से 53 लाख 42 हजार 462 ने मतदान किया है। 2017 में 39 लाख 33 हजार 564 पुरुषों में से 24 लाख 44 हजार 759 यानी 62.15 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022:  थम नहीं रहे हैं सियासी तीर, सीएम धामी और हरीश रावत के बीच जुबानी जंग, पढ़िए अब क्या बोले दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार 42 लाख 38 हजार 890 पुरुषों में से 26 लाख 53 हजार 642 यानी 62.60 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है। 2017 के चुनाव में 35 लाख 78 हजार 810 महिलाओं में से 24 लाख 80 हजार 218 यानी 69.30 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। इस बार 39 लाख 32 हजार 995 महिलाओं में से 26 लाख 42 हजार 930 यानी 67.20 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। पुरुषों के मुकाबले 4.6 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। 
 

जिला
कितने मतदाता वोट डाला  प्रतिशत बढ़ोतरी
उत्तरकाशी 2,36,547 1,61,991 0.19 प्रतिशत
चमोली 2,99,044 86,536 2.36 प्रतिशत
रुद्रप्रयाग 1,93,504 1,22,226 1.7 प्रतिशत
टिहरी 5,31,491 2,99,42 0.94 प्रतिशत
देहरादून 14,87,775 9,47,609 0.24 प्रतिशत
पिथौरागढ़ 14,87,775 2,33,212 0.30 प्रतिशत
बागेश्वर 3,83,092 1,37,091 1.77 प्रतिशत
अल्मोड़ा 5,40,561 2,90,309 0.90 प्रतिशत
चंपावत 2,03,256 1,27,358 01 प्रतिशत

इन चार जिलों में मतदान प्रतिशत में आई गिरावट

जिल कुल वोटर वोट डालने वाले प्रतिशत गिरावट
हरिद्वार 14,20,182 10,61,868 0.92 प्रतिशत
पौड़ी 5,79,726 18,099 0.08 प्रतिशत
नैनीताल 7,75,899-5 5,14,778 0.42 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर 13,03,476 9,41,957 3.52 प्रतिशत

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: सियासी पंडितों को भी उलझा रही मतदान की मामूली गिरावट, अंदाजा लगाना मुश्किल, किसका पलड़ा भारी

2017 के मुकाबले 70 में से 35 पर घटा और 35 सीटों पर बढ़ा मतदान प्रतिशत
उत्तराखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में 2017 के मुकाबले 70 में से 35 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ा तो 35 सीटों पर घटा है। खास बात यह है कि जिन सीटों पर गिरावट आई है, उनमें बड़ी संख्या मैदानी जिलों की सीटों की हैं।

2017 चुनाव के सापेक्ष 2022 के चुनाव में मतदान प्रतिशत में गिरावट के नजरिए से देखें तो उत्तरकाशी में एक, टिहरी में दो, देहरादून में पांच, हरिद्वार में नौ, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में एक, बागेश्वर में एक, अल्मोड़ा में एक, नैनीताल में चार और ऊधमसिंह नगर में आठ विधानसभा सीटों पर इस बार गिरावट दर्ज की गई है।

चंपावत जिले में दो सीटें हैं, जिनमें इस बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर देखें तो पर्वतीय जिलों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है जबकि मैदानी जिलों में मतदान प्रतिशत गिरा है। अब राजनीतिक विश्लेषक इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed