फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand election 2022: victory of BJP and Congress not easy due to triangular contest on these seats.

Uttarakhand election 2022: इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने से भाजपा और कांग्रेस की जीत की राह नहीं आसान

Sat, 05 Feb 2022 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Feb 2022 04:02 PM IST
सार

आप महिलाओं के वोट पाने में सफल होती है, तो जीत का अंतर कम होने से कांटे की टक्कर होगी। जिससे भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान और कांग्रेस से विजयपाल सजवाण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, भाजपा को यहां अपने सांगठनिक ढांचे पर भरोसा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पास चुनाव में दो बार जीत का अनुभव है।

विज्ञापन
Uttarakhand election 2022: victory of BJP and Congress not easy due to triangular contest on these seats.
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में उत्तराकाशी जिले की तीन में से दो सीटों गंगोत्री और यमुनोत्री पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। गंगोत्री में आप तो यमुनोत्री में निर्दलीय की उपस्थिति से कांटे की टक्कर होने के आसार है। इससे प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी। 

विज्ञापन


जनपद की तीन विधानसभा सीटों गंगोत्री, यमुनोत्री व पुरोला में इस बार राजनैतिक समीकरण बदले हुए हैं। गंगोत्री सीट पर आम आदमी पार्टी ने सीएम चेहरा रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को प्रत्याशी बनाया है। आप की मजबूती यहां उसकी आईटी टीम के साथ गंगोत्री विस क्षेत्र कोठियाल की कर्मस्थली होना है। पार्टी का फोकस सीट पर आधे के करीब महिला वोटरों पर हैं।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022:  हरीश रावत ने हाथ में लिया क्रिकेट का बल्ला, दी मुद्दों की राजनीति करने की चुनौती 

विज्ञापन
विज्ञापन


आप महिलाओं के वोट पाने में सफल होती है, तो जीत का अंतर कम होने से कांटे की टक्कर होगी। जिससे भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान और कांग्रेस से विजयपाल सजवाण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, भाजपा को यहां अपने सांगठनिक ढांचे पर भरोसा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पास चुनाव में दो बार जीत का अनुभव है।

उधर, यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस से टिकट कटने पर पार्टी के ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा से निवर्तमान विधायक केदार सिंह रावत और कांग्रेस से दीपक बिजल्वाण चुनाव मैदान में है। लेकिन कांग्रेस के टिकट से पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे संजय डोभाल की उपस्थिति से यहां भी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

पुरोला में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

पुरोला में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। यहां भाजपा से दुर्गेश्वर लाल और कांग्रेस से मालचंद प्रत्याशी हैं। मालचंद के पास भी दो बार जीत का अनुभव है। वहीं दुर्गेश्वर पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। इस बार मालचंद के सामने राजनैतिक विरासत बचाने तो दुर्गेश्वर के सामने राजनैतिक भविष्य बनाने की चुुनौती है। 

गंगोत्री में दूसरी और यमुनोत्री में चौथी बार होगा ऐसा 
दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला नया नहीं है। गंगोत्री में वर्ष 2002 के पहले चुनाव के बाद ऐसा दूसरा मौका है। वर्ष 2002 में भाजपा, कांग्रेस व सीपीआई के बीच कांटे की टक्कर रही थी, जिसमें कांग्रेस ने 610 वोट के अंतर से भाकपा को हराया था। वहीं यमुनोत्री में त्रिकोणीय मुकाबला नया नहीं है। यहां यूकेडी के मजबूत होने से वर्ष 2002, 2007 और 2012 में तीन बार त्रिकोणीय मुकाबला हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed