फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: there are no empty announcements in Congress, this time pledge letter

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस में इस बार कोरी घोषणाएं नहीं, प्रतिज्ञापत्र, हर वर्ग के मुद्दों को टटोलने की कवायद शुरू

Wed, 08 Dec 2021 11:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Dec 2021 11:41 AM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस पार्टी पदयात्रा, प्रभातफेरी, चौपाल, परिचर्चा, गोष्ठी आदि के माध्यम से भी जनता से संवाद स्थापित कर घोषणापत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दे टटोल रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: there are no empty announcements in Congress, this time pledge letter
गणेश गोदियाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र को जनता के बीच रखने से पहले इस पर जोर-शोर से कार्य कर रही है। पार्टी की मानें तो उनका चुनाव घोषणा पत्र मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि इसमें लिखी एक-एक बात कांग्रेस की प्रतिज्ञा होगी, जिसका पालन राज्य में बनने वाली कांग्रेस सरकार करेगी। इसके लिए पार्टी ने बाकायदा मैनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है, जिसकी अब तक सात बैठकें हो चुकी हैं। कमेटी 15 दिसंबर तक आमंत्रित सुझावों को घोषणा पत्र के मसौदे में शामिल करेगी।

विज्ञापन

जनता से संवाद स्थापित कर टटोले जा रहे मुद्दे

इस दौरान जहां पार्टी के नेता लगातार गांव-गांव, घर-घर पहुंच रहे हैं। वहीं पदयात्रा, प्रभातफेरी, चौपाल, परिचर्चा, गोष्ठी आदि के माध्यम से भी जनता से संवाद स्थापित कर घोषणापत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दे टटोले जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में जो विचार और सुझाव राज्य और समाज के व्यापक हित में जनता से मिल रहे हैं, उन मुद्दों और सुझावों को पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

विज्ञापन


जनता की अपेक्षाओं को जानने और उन्हें अपने घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए पार्टी संचार के आधुनिक साधनों, फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल, ऑनलाइन चर्चाओं का भी सहारा ले रही है। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्गों, बुद्धिजीवी, कर्मचारी, पर्यावरणविदों, युवा, महिला समूहों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। जबकि मैनिफेस्टो कमेटी प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, चुनाव अभियान समिति व उप नेता विधानमंडल दल समेत सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद एवं विधायक प्रत्याशी, जिला, महानगर, ब्लॉक अध्यक्षों से सुझाव आमंत्रित कर चुकी है। इसके अलावा 13 जनपदों के लिए 13 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को फिर आएंगे उत्तराखंड, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र पत्र के यह रहेंगे प्रमुख मुद्दे

- महंगाई पर नियंत्रण
- बेरोजगारी, रोजगार के लिए बनेगी दीर्घकालीन नीति
- जनता को सस्ती बिजली, सस्ता पानी, रसोई गैस की कीमतों में राज्य सरकार का अंशदान सब्सिडी के रूप में
- राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति
- राजस्व प्राप्ति के लिए नए स्रोत विकसित करना
- पर्यटन और तीर्थाटन पर रोजगार से जोड़कर ठोस नीति
- पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दे
- स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना 
- शिक्षा व्यवस्था को बेहतरीन स्तर तक पहुंचाने के लिए प्लान 
- महिलाओं पर फोकस होगा, सभी विकास योजनाओं की धुरी महिला होगी

कांग्रेस घोषणा पत्र  कमेटी के सदस्य 

अध्यक्ष- नवप्रभात पूर्व मंत्री
संयोजक- सूर्यकांत धस्माना उपाध्यक्ष पीसीसी
उपाध्यक्ष- महेंद्र पाल पूर्व सांसद
सदस्य- मातबर सिंह कंडारी पूर्व मंत्री, फुरकान अहमद विधायक, मनोज रावत विधायक, मनोज तिवारी पूर्व विधायक, सर्वयार खान, संजय पालीवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, नानक चंद, लक्ष्मी राणा

आम जनता से सुझाव के लिए जारी किए टोल फ्री नंबर और ई-मेल

उत्तराखंड का कोई भी व्यक्ति, अपने विचार और मुददों को घोषणा पत्र में शामिल करवाने के लिए, 1800-212-0000-55 पर फोन कर या  909-9283-377 पर व्हाट्सएप के माध्यम से सुझाव दे सकता है। इसके अलावा 1800-123-0000-55 पर मिस्ड कॉल भी कर सकते हैं। मिस्ड कॉल करने के बाद, फोन करने वाले व्यक्ति को एक फॉर्म का लिंक भेजा जाएगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति ई-मेल के माध्यम से भी अपने सुझाव दे सकता है। 

कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र उत्तराखंड के विकास का दस्तावेज होगा, जो जनता के द्वारा ही तैयार किया जाएगा। हम उत्तराखंड की आम जनता से आह्वान करते हैं कि वह अपने मुद्दों के साथ आगे आएं, परिचर्चा में शामिल हों, कांग्रेस पार्टी हर संगठन और व्यक्ति का स्वागत करेगी। हम उन सभी आंदोलनकारियों से भी निवेदन करते हैं कि वह अपनी मांगों को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करवाने के लिए आगे आकर, इस प्रक्रिया में शामिल हों। 
- देवेंद्र यादव, पार्टी प्रदेश प्रभारी 

सर्वविदित है कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उत्तराखंड की जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। परिणामस्वरूप, जनता त्राहिमाम कर रही है। प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के लिए पर्वतीय क्षेत्र से लगातार पलायन हो रहा है, खाद्य पदार्थों के दाम और महंगाई आसमान छू रही है। हम इन तमाम मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल कर जनता के बीच में लेकर जाएंगे। 
- गणेश गोदियाल, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड 

समाज के हर हिस्से तक पहुंचने के लिए पार्टी आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग भी कर रही है। जनता के सभी सुझावों को, जनता द्वारा तय की हुई प्राथमिकता के आधार पर घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी वायदा करती है कि सरकार बनने के बाद घोषणा पत्र में शामिल मुद्दों का हल सुनिश्चित करने के लिए, उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति प्रत्येक तीन महीने में जनता के बीच अपनी रिपोर्ट रखेगी। 
- हरीश रावत, पूर्व सीएम एवं अध्यक्ष चुनाव प्रचार समिति

उत्तराखंड की जनता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है, जनता के मुद्दों और विचारों को जानने के लिए कांग्रेस पार्टी भी प्रतिज्ञाबद्ध है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने व्यापक जन अभियान की शुरुआत की है। 15 दिसंबर तक लोगों के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उत्तराखंड की जनता के सुझाव कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र का हिस्सा होंगेे। यह सिर्फ पार्टी का कार्यक्रम या विचार नहीं होगा, बल्कि इसमें, जनता द्वारा जनता के मुद्दों को संकलित किया जाएगा। 
- नवप्रभात, अध्यक्ष, कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी 

उत्तराखंड में होने वाले आगामी चुनाव के लिए बनने वाले घोषणा पत्र के लिए जनता के बीच व्यापक परिचर्चा का आयोजन शुरू किया गया है। इस वर्ष का घोषणा पत्र, जनभागीदारी से लिखा जाएगा। इसमें मुद्दे तय करने से लेकर, मुद्दों की प्राथमिकता तय करने का कार्य जनसहयोग से किया जाएगा। 
- सूर्यकांत धस्माना, संयोजक, मैनिफेस्टो कमेटी 

कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र सिर्फ राजनीतिक दल का घोषणा पत्र नहीं होगा, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी का संविधान में वर्णित लोकतंत्र, समाजवाद और कल्याणकारी राज्य की मूल भावना के प्रति संकल्प होगा। घोषणा पत्र बनाने की इस प्रक्रिया में जनता की इच्छा को सर्वोपरि मानते हुए घोषणा पत्र को लिखने और उसका मूल्यांकन करने जैसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। 
- प्रीतम सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed