फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 : State Congress Committee President letter viral, alleging propaganda, Congressmen made police complaint

Uttarakhand Election 2022 : प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का पत्र वायरल, दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने दी तहरीर

Mon, 14 Feb 2022 06:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Feb 2022 06:27 PM IST
सार

कांग्रेस ने शहर के एक व्यापारी पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। गोदियाल ने इसे भाजपा की चाल बताया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : State Congress Committee President letter viral, alleging propaganda, Congressmen made police complaint
गणेश गोदियाल - फोटो : google

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कथित पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कांग्रेसियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कांग्रेस ने शहर के एक व्यापारी पर गोदियाल को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं गोदियाल ने इसे भाजपा की चाल बताया है। 

विज्ञापन


रविवार रात को श्रीनगर व्यापार सभा के व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यापारी ने एक पत्र अपलोड किया। यह पत्र उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लैटर पैड पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत को संबोधित है। इसमें समान नागरिकता कानून को देखते हुए एक समुदाय का लाभ लेने के लिए कुछ मुद्दे उठाने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


तत्पश्चात कांग्रेस ने इसे फर्जी बताते हुए पत्र को वायरल करने वाले के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। गोदियाल के समर्थक यतेंद्रमणि मिश्रा ने आरोप लगाया कि गोदियाल की छवि खराब करने के लिए फर्जी पत्र वायरल किया गया है। उन्होंने संबंधित व्यापारी के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: हरीश रावत बोले- उत्तराखंडियत को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देना जरूरी

इधर, इस प्रकरण के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने फेसबुक के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि एक बार फिर भाजपा अपने कुचक्रों से उत्तराखंड की जनता को फांसने का काम कर रही है। कल रात मुझे पता चला कि मेरे फर्जी हस्ताक्षरों से एक पत्र वायरल किया गया है, जिसमें मैं हरीश रावत को संबोधित करते हुए गलत बयानबाजी लिख रहा हूं। यह विशुद्ध रूप से भाजपा का कुचक्र है। हमने कांग्रेस पार्टी की ओर से एफआईआर दर्ज करा ली है, जो भी दोषी होंगे छोड़े नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed