फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 : rhetoric against Kaushik increased the difficulties of MLA Sanjay Gupta, CM Dhami said that investigation would be done

Uttarakhand Election 2022 : कौशिक के खिलाफ बयानबाजी विधायक संजय गुप्ता को पड़ी भारी, सीएम धामी ने कहा होगी जांच

Tue, 15 Feb 2022 08:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Feb 2022 08:47 PM IST
सार

हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने भाजपा के हलकों में खलबली मचा दी। संजय ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर सीधा हमला बोला और उन पर उन्हें चुनाव हराने की साजिश रचने का बेहद गंभीर आरोप जड़ दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : rhetoric against Kaushik increased the difficulties of MLA Sanjay Gupta, CM Dhami said that investigation would be done
मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश भाजपा लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी विधायक संजय गुप्ता का जवाब तलब करेगी। संजय ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर चुनाव हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनके बयान से कौशिक ही नहीं पूरी पार्टी स्तब्ध है। पार्टी ने उनकी बयानबाजी का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि बयान की सत्यता की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


संजय हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर संजय गुप्ता, बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद और कांग्रेस के अंतरिक्ष सैनी के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मतदान के बाद आए रुझानों से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता सहज नहीं हैं। उन्हें पराजय का अंदेशा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: मतदान संपन्न होने के बाद दिग्गजों ने किए दावे, पढ़िए क्या बोले मुख्यमंत्री धामी और हरीश रावत
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के हलकों में मची खलबली 
मतदान के बाद सोमवार की शाम को ही उनका एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने भाजपा के हलकों में खलबली मचा दी। संजय ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर सीधा हमला बोला और उन पर उन्हें चुनाव हराने की साजिश रचने का बेहद गंभीर आरोप जड़ दिया।

 

कुछ ही मिनटों में उनका यह बयान सोशल मीडिया की सनसनी बन गया। इस बयान के जरिये विपक्षी दलों ने इसे हरिद्वार और प्रदेश में भाजपा के चुनाव में खराब प्रदर्शन से जोड़कर पेश किया। 
इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।

सत्यता की जांच कर रहे : धामी

पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि पार्टी इसका निश्चित तौर पर संज्ञान लेगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी जल्द ही संजय गुप्ता का जवाब तलब करेगी। हालांकि मतगणना तक संजय पर अनुशासनिक कार्रवाई टाली जा सकती है।

10 मार्च को चुनाव परिणाम के बाद पार्टी इस मामले में कोई कार्रवाई कर सकती है। प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक संजय गुप्ता के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि बयान की सत्यता की जांच की जा रही है। 

असंतोष और भीतरघात से क्षुब्ध हैं कई प्रत्याशी
भाजपा के कई प्रत्याशी अपनी विधानसभा सीटों पर पार्टी नेताओं और कतिपय कार्यकर्ताओं के असंतोष और भीतरघात को लेकर क्षुब्ध हैं। कुछ सीटों पर अच्छा प्रभाव रखने वाले नेता पार्टी के दूसरे नेताओं की सीटों पर प्रचार करने के लिए पलायन कर गए। कुछ नेताओं को पार्टी ने रणनीतिक तरीके से विधानसभा चुनाव के प्रचार से दूर रखा ताकि उन पर भितरघात करने के आरोप न लगे।

कांग्रेस ने बनाया मुद्दा
भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता प्रकरण से अब कांग्रेस को मुद्दा मिल गया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के किसी विधायक ने इस प्रकार खुलकर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भाजपा के ही विधायक अपने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed