फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Chief Minister Pushkar Singh Dhami and Harish Rawat spoke about the results after voting

Uttarakhand Election 2022: मतदान संपन्न होने के बाद दिग्गजों ने किए दावे, पढ़िए क्या बोले मुख्यमंत्री धामी और हरीश रावत

Tue, 15 Feb 2022 06:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Feb 2022 06:05 PM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव नतीजों को लेकर दावे किए हैं। किसी ने प्रचंड बहुमत का दावा किया तो किसी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद इस बार उनके साथ है। अब देखना ये है कि किसके दावे ज्यादा भारी पड़ते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Chief Minister Pushkar Singh Dhami and Harish Rawat spoke about the results after voting
हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की 70 सीटों पर मतदान के बाद अब राजनीतिक दल हार-जीत की गणित लगाने में जुट गए हैं। बूथ स्तर पर वोटों की गिनती से हार-जीत का समीकरण बना रहे हैं लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद अपनी-अपनी जीत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावे किए हैं।

विज्ञापन


किसी ने प्रचंड बहुमत का दावा किया तो किसी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद इस बार उनके साथ है। अब देखना ये है कि किसके दावे ज्यादा भारी पड़ते हैं।  सियासी दलों और उम्मीदवारों के यह दावे कितने सटीक साबित होते हैं, यह तो चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो पाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा अबकी बार 60 पार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं, अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: सियासी मैदान में 22 से ज्यादा दलों ने उम्मीदवार उतारे लेकिन बूथों पर लोगों को खली गैर मौजूदगी

मतदान के बाद कांग्रेस के जश्न मनाए जाने से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह किस बात का जश्न मना रही है। जिस तरह का उत्साह मतदाताओं में दिखा है, भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

कांग्रेस को मिलेंगी करीब 48 सीटें : हरीश रावत
उत्तराखंड में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हम तमाम वादों को पूरा करेंगे। प्रदेश वासियों को संदेश देते हुए हरीश रावत ने कहा कि हमें विश्वास है कि आपका मत उत्तराखंड में लोकतंत्र को मजबूत करेगा। राज्य की संसदीय परंपराओं को शक्ति देगा। 

यहां के विकास को नई बुलंदियों की तरफ लेकर के जाएगा और राज्य को एक आधुनिक जनकल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। कांग्रेस अपने वादों के लिए आपसे वचनबद्ध है, हम उन वादों को प्राण-प्रण से पूरा करेंगे। हरीश रावत ने कहा कि मतदान के बाद मैं यह कह सकता हूं कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है। कांग्रेस को करीब 48 सीटें मिलेंगी। हरीश रावत ने कहा कि या तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा या घर बैठूंगा।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को भी इस चुनाव प्रक्रिया में सक्रियतापूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके अलावा सभी चुनाव कर्मियों और निर्वाचन आयोग को भी मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए बधाई दी है।

भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद: कौशिक

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता का भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं का भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम खुलेंगे तो यह भाजपा के पक्ष में होंगे। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के काम पर मुहर लगाई है।

शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कांग्रेस ने दी बधाई
उत्तराखंड की जनता ने जिस शालीनता से चुनाव संपन्न कराया, उसके लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बधाई और धन्यवाद दिया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी के माध्यम से जारी संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, स्थानीय शासन-प्रशासन और मतदान में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए बधाई दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यह भी दावा किया है कि प्रदेशभर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रुझानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव में भारी बहुमत हासिल होगा। जिससे प्रदेश में समावेशी सतत विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed