फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: Congress village-village Congress campaign will start from today

उत्तराखंड चुनाव 2022: पार्टी का गांव-गांव कांग्रेस अभियान आज से शुरू, दी विकास कार्यों की जानकारी 

Fri, 12 Nov 2021 06:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Nov 2021 06:47 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक मनोज रावत ने बताया कि 12 से 15 नवंबर तक गांव-गांव कांग्रेस के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके तहत 13 नवंबर को प्रत्येक न्याय पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व वरिष्ठ नेताओं द्वारा रात्रि विश्राम किया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: Congress village-village Congress campaign will start from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी विस चुनाव को लेकर जनजागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का शुक्रवार से गांव-गांव कांग्रेस अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक मनोज रावत ने बताया कि 12 से 15 नवंबर तक गांव-गांव कांग्रेस के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत 13 नवंबर को प्रत्येक न्याय पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व वरिष्ठ नेताओं द्वारा रात्रि विश्राम किया जाएगा। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस का शंखनाद, हरीश रावत ने कहा-  ऐसा हो गया तो राजनीति छोड़ दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में जाकर रात्रि विश्राम करेंगे नेता
हरिद्वार में कांग्रेस के जिला मीडिया को-ऑर्डिनेटर अमन गर्ग ने प्रेस बयान में बताया कि गांव-गांव कांग्रेस अभियान का दूसरा चरण 12 नवंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें अनेक कार्यक्रम होंगे और बड़े नेता गांवों में जाकर रात्रि विश्राम करेंगे। वे लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण भी करेंगे।  

नई टिहरी: विधायक ने गांव-गांव में दी विकास कार्यों की जानकारी 
विधायक डॉ. धन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंबा मंडल के कई बूथों पर घर-घर भाजपा हर घर भाजपा महासंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के घरों में पोस्टर, स्टीकर, पार्टी के झंडे लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की जानकारी दी।

विधायक ने कोट, डंडासली में पहुंचकर घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रत्येक तीसरे माह किसानों के खाते में दो-दो हजार भेजा जा रही है। 


देहरादून के राजेंद्र नगर में 13 नवंबर को होगा कांग्रेस का विशेष कार्यक्रम
कैंट विधानसभा क्षेत्र के राजेंद्र नगर में 13 नवंबर को कांग्रेस पार्टी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी और अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार ने राजेंद्र नगर में संयुक्त प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और राष्ट्रीय नेता प्रकाश जोशी आदि भी उपस्थित रहेंगे। जोशी ने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान की शुरुआत यहां कैंट विधानसभा क्षेत्र में की जा रही है। पूरी विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों और दोगले चेहरे को जनता के सामने रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed