फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate Kakra Crocodile Trail

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा को दी सौगात, किया ‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ का लोकार्पण

Wed, 29 Dec 2021 06:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Dec 2021 06:38 PM IST
सार

‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ देश का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल है, जहां पर्यटक बेहद नजदीक जाकर मगरमच्छ की खतरनाक प्रजाति ‘मार्श’ का सुरक्षित तरीके से दीदार कर सकेंगे। 

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate Kakra Crocodile Trail
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 दिसंबर को खटीमा में ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ और ‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ का लोकार्पण किया। ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ प्रदेश का पहला ऐसा इकोटूरिज्म जोन होगा, जहां पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा ‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ देश का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल है, जहां पर्यटक बेहद नजदीक जाकर मगरमच्छ की खतरनाक प्रजाति ‘मार्श’ का सुरक्षित तरीके से दीदार कर सकेंगे। 

विज्ञापन


सीएम यंग ईकोप्रिन्योर स्कीम से जुड़ी हैं दोनों योजनाएं
यह दोनों योजनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पूर्व में घोषित सीएम यंग ईकोप्रिन्योर स्कीम से जुड़ी हैं, जिसके तहत लोगों की आर्थिकी को वनों और वन्य जीवों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत एक लाख युवाओं को ईकोप्रिन्योर बनाने का लक्ष्य है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि चारों ओर वन क्षेत्र से घिरे खटीमा के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ कैसे स्वरोजगार से जोड़ा जाए, इसके लिए एक अभिनव योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। 
विज्ञापन


PM Modi Uttarakhand Rally: प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर रहेंगे 33 लोग, पीएमओ कार्यालय को भेजी सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक पर्यटन के लिहाज से पिछड़े रहे खटीमा व आसपास के क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र में ऊंचा स्थान दिलाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सुरई इकोटूरिज्म जोन और ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल योजना का निर्माण और विकास कार्य पूरा हो चुका है। जबकि खटीमा सिटी फॉरेस्ट और चुका प्रवासी पक्षी केंद्र के विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed