फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: Aam Aadmi Party sashakt mahila samridh Uttarakhand campaign from today

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी का सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड अभियान शुरू

Fri, 24 Dec 2021 05:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Dec 2021 05:47 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से संवाद कर उन्हें केजरीवाल की चौथी गारंटी ‘महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे’ के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं का पंजीकरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: Aam Aadmi Party sashakt mahila samridh Uttarakhand campaign from today
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार से सशक्त महिला समृद्ध उत्ताखंड अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में 350 मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


महिलाओं का पंजीकरण भी
आप प्रदेश मीडिया सहप्रभारी उमा सिसोदिया ने जारी बयान में बताया कि 24 दिसबंर से पार्टी पूरे प्रदेश में सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से संवाद कर उन्हें केजरीवाल की चौथी गारंटी ‘महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे’ के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं का पंजीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


24 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान में 10 दिन तक पूरे प्रदेश में 350 से मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम होंगे। जिसमें दिल्ली से अतिशी, गीता रावत और वंदना कुमारी विशेष रूप से शामिल होंगी। शुक्रवार को हल्द्वानी और काशीपुर में महिलाओं से संवाद किया गया। 25 दिसंबर को राजपुर, कैंट, विकासनगर और सहसपुर में कार्यक्रम होंगे। 26 दिसंबर को रायपुर, मसूरी और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: हर वक्त कम निधि की चर्चा... लेकिन जो मिला वह भी नहीं खर्चा, खास रिपोर्ट

भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ अपना और अपनों का किया विकास : कोठियाल 

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल के टनकपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। तुलसीराम चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों को यहां की जनता ने दो-दो बार मौका दिया लेकिन दोनों पार्टियों ने सिर्फ अपना और अपने लोगों का विकास किया है। उत्तराखंड के विकास को ऊपर ले जाने की बजाय और नीचे ले जाने का काम किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो उत्तराखंड में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास होगा। 

उन्होंने कहा कि उन्हें न राजनीति आती है और न ही वह राजनीति करना चाहते हैं लेकिन उन्हें उत्तराखंड बनाने में अपना सर्वस्व  न्यौछावर करने वाले आंदोलनकारियों, शहीदों के सपनों को साकार करना मुझे बखूबी आता है। अच्छे स्कूल, व्यवस्थित अस्पताल, अच्छी सड़कें, बिजली, रोजगार के लिए उन्हें काम करना आता है क्योंकि इन सबको करने के लिए राजनीति की नहीं साफ नियत की जरूरत है। एक अच्छे रोड मैप की जरूरत है और उसके लिए आम आदमी पार्टी से बेहतर और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में सरकारी स्कूल, अस्पताल ठीक हो सकते हैं तो उत्तराखंड के स्कूल अस्पताल क्यों नहीं ठीक हो सकते।

आज दिल्ली के स्कूलों में बच्चों को ये सिखाया जा रहा है कि वो कैसे अपनी कंपनी खोल सकते हैं, कैसे खुद आगे बढ़कर कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के स्कूल और अस्पताल की व्यवस्था और इमारतें दोनों जर्जर स्थिति में हैं। यहां के युवा आज भी बेरोजगारी और पलायन का दंश झेल रहे हैं। ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी आज हम महंगी बिजली खरीदने के लिए विवश हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए 2017 में उन्हें प्रचंड बहुमत दिया लेकिन भाजपा ने देवभूमि की जनता के साथ धोखा किया और पांच साल में तीन-तीन जीरो वर्क मुख्यमंत्री जनता पर थोपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed