फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Election 2022: Jageshwar Mla Govind Singh Kunjwal Told Bjp 6 Leader will Join Congress Soon

उत्तराखंड चुनाव : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल के दावे से बढ़ी सियासी हलचल, कहा- जल्द ही भाजपा के छह विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल

Mon, 18 Oct 2021 12:28 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Oct 2021 12:28 AM IST
सार

कांग्रेस की ओर से आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में गुरुणाबाज में पहुंचे कुंजवाल ने कहा कि भाजपा विधायकों में सरकार के खिलाफ  गहरा असंतोष है और जनता भी डबल इंजन की सरकार से ऊब चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Jageshwar Mla Govind Singh Kunjwal Told Bjp 6 Leader will Join Congress Soon
गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए बिछ चुकी बिसात के बीच दलबदल की चर्चा भी जोरों पर हैं। पहले भाजपा ने इस मामले में लीड ली अब कांग्रेस ने यशपाल और उनके बेटे को अपने पाले में लाकर लीड का अंतर कम किया है। इस बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने दावा किया है कि जल्द ही भाजपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने नाम नहीं खोले हैं लेकिन इतना जरूर कहा है कि तीन गढ़वाल मंडल जबकि तीन कुमाऊं से हैं। 

विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई से परेशान जनता ने भाजपा को आगामी चुनाव में सबक सिखाने का मन बना लिया है। कोरोना काल में माध्यम और गरीब वर्ग के लोग रोजी-रोटी के लिए परेशान हैं। जनता की नाराजगी से सहमे सत्ताधारी दल के विधायक चुनाव में जीत को लेकर आशंकित हैं। वहीं भाजपा सरकार की कार्यशैली से नाराज छह विधायक जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस की जनसभा में मौसम ने डाला खलल
कांग्रेस की सोमवार को रामलीला मैदान में प्रस्तावित शंखनाद संकल्प विजय जनसभा खराब मौसम के चलते स्थगित हो गई है।  कांग्रेस ने अब 20 अक्तूबर को जनसभा होने की बात कही है। रामलीला मैदान में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल आदि ुबह से ही रामलीला मैदान में पंडाल तैयार कराने के लिए पहुंच गए थे। मौसम विभाग के अलर्ट पर डीएम की ने स्कूलों को बंद कराए जाने का आदेश जारी किया तो कांग्रेसियों ने भी बैठक कर जनसभा स्थगित करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा है कि फिलहाल जनसभा की संभावित तिथि 20 अक्तूबर तय की गई है। अब सोमवार कोतिथि निर्धारित कर सभी को सूचना दे दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में राज करने वाले अपनी पहचान भूले 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वीर सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान बहुत जरूरी है। सैनिकों की सीमा पर निगहबानी से हमारी सरहदें सुरक्षित हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाकर हमें अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई मगर आज देश में राज करने वाले अपनी पहचान ही भूल गए हैं। 

राविवार को पिथौरागढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विण में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा सियाचिन स्ट्राइक, द्रास सेक्टर, कारगिल में घुसे देश के दुश्मनों का भगाने का काम सैनिकों ने ही किया। देश की सुरक्षा में सैनिकों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है मगर आज भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों के साथ छलावा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी गलतियों से कोई सबक नहीं लिया।

भाजपा ने ऐसे नियम बना दिए हैं, जिसका खामियाजा पूर्व सैनिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जो कौम अपने बुजुर्गों को भुला देती है, उस कौम की कभी तरक्की नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा 70 साल में देश में कांग्रेस शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्र में कई कार्य किए। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसकी नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं अगर देश में विकास हुआ है और वो भारत को विश्व में अमेरिका से आगे ले जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसने बुनियाद ढहाई है, वो खुद भी ढहा है। 

 पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा पूर्व पीएम नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह ने देश के विकास में 1948 से 2014 तक कई कार्य किए। संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया ने किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य, ईसीएच कर्नल आरडी भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, भुवन पांडेय, मुकेश पंत, मनोज ओझा, ऋषेंद्र महर, दिनेश बिष्ट, पवन माहरा, दीपक लुंठी  समेत कई शामिल रहे। कार्यक्रम में कर्नल रामदत्त जोशी को भी श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed