फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: in uttarakhand congress politics on CM face starts

चुनाव 2022: उत्तराखंड कांग्रेस में ओहदों की जंग निपटी तो अब मुख्यमंत्री चेहरे की सियासत शुरू

Sat, 24 Jul 2021 03:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 24 Jul 2021 03:21 PM IST
सार

ठीक विस चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने वाले नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का मानना है कि कांग्रेस आलाकमान ने अभी कोई चेहरा घोषित ही नहीं किया है। उनकी राय में चुनाव सामूहिक नेतृत्व में होना है और यदि पार्टी का कोई चेहरा है तो वह सोनिया-राहुल हैं।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: in uttarakhand congress politics on CM face starts
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस में ओहदों को लेकर चल रही सियासी जंग खत्म हुई तो अब चेहरे पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपे जाने के बाद उनके समर्थक उन्हें विधान चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


ठीक विस चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने वाले नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का मानना है कि कांग्रेस आलाकमान ने अभी कोई चेहरा घोषित ही नहीं किया है। उनकी राय में चुनाव सामूहिक नेतृत्व में होना है और यदि पार्टी का कोई चेहरा है तो वह सोनिया-राहुल हैं। चुनाव में पार्टी के चेहरे को लेकर को विरोधाभासी बयानों से संकेत साफ हो गए हैं कि कांग्रेस में अब चेहरे को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड कांग्रेस: दिग्गजों को पछाड़कर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की कमान हाथों में आने के बाद गणेश गोदियाल के बयानों में सहजता है। अध्यक्ष बनने के बाद किसी खेमे से उनका नाम जोड़े जाने पर उनकी एक ही प्रतिक्रिया है कि वे कांग्रेस के आदमी हैं। कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा को वे कुछ यूं बयान करते हैं। मुझे राजनीति में सतपाल महाराज लाए। जब तक वह कांग्रेसी रहे, मैं उनका अनुयायी रहा। जब वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए तो मैं उनके साथ नहीं गया। मैं डॉ. हरक सिंह रावत के साथ रहा। लेकिन उनके साथ भाजपा में नहीं गया। मुझे इसी निष्ठा का आज इनाम मिला है।

 

हरीश रावत को चेहरा बनाए जाने के सवाल पर गोदियाल ने कहा, चुनाव कंपेन कमेटी का अध्यक्ष उस चेहरे को बनाया जाता है, जिसकी प्रदेश में सबसे ज्यादा स्वीकार्यता हो। यानी एक तरह से गोदियाल ने भी हरीश रावत को चेहरा बनाए जाने के परोक्ष संकेत दिए। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री के सवाल पर उनका कहना था कि इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

 

हरीश रावत का चेहरा प्रदेश में सबसे ज्यादा स्वीकार्य  

पार्टी विधायक हरीश धामी ने हरीश रावत को चेहरा बनाए जाने को लेकर ज्यादा स्पष्टता के साथ अपनी राय दी। हरीश रावत समर्थक धामी ने कहा कि सबकी मांग थी कि हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाए और कांग्रेस हाईकमान ने इस पर मुहर लगा दी।

 

प्रदेश की जनता हरीश रावत को मुख्यमंत्री देखना चाहती है। लेकिन धामी की राय से जुदा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने साफ कर दिया कि पार्टी ने अभी कोई चेहरा ही घोषित नहीं किया। चुनाव में चेहरे को लेकर सहमति और असहमति की जो शुरुआत हुई है, ये कांग्रेस में एक नई सियासी जंग का आगाज मानी जा रही है।

चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष हरीश रावत को बनाया गया है। चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष उस चेहरे को बनाया जाता है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा स्वीकार्य हो। मुख्यमंत्री कौन होगा, यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी। हमने सामूहिक प्रयास से कांग्रेस को सत्ता में लाना है।- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

जो कमेटी घोषित हुई है, उसमें कहीं ऐसा लिखा है कि किसी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। जब ऐसा नहीं है तो फिर अपनी तरफ क्यों कयास लगाए जा रहे हैं। चेहरा सामूहिक होगा। चुनाव राहुल और सोनिया गांधी के चेहरे पर होगा।- प्रीतम सिंह, अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल(नेता प्रतिपक्ष)

हरीश रावत चुनाव समिति के अध्यक्ष बने हैं। हम सबकी मांग थी कि उत्तराखंड में हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाए, हाईकमान ने उस पर मुहर लगाई है। प्रदेश के जनमानस के बीच खुशी की लहर है कि हरीश रावत फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में चुनाव होने जा रहा है। हर कोई घर से निकलकर कांग्रेस का प्रचार करने को तैयार है। -हरीश धामी, विधायक, धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed