फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Harish Rawat contacting BJP dissidents Leaders

चुनाव 2022: भाजपा के असंतुष्टों से संपर्क कर रहे हैं हरीश रावत, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

Thu, 18 Nov 2021 11:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Nov 2021 11:19 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: डोईवाला विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक हैं। हरीश रावत इस विधानसभा में पिछले कुछ दिनों से ज्यादा सक्रिय हैं और विभिन्न कार्यक्रमों के बहाने उनके वहां लगातार दौरे हो रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Harish Rawat contacting BJP dissidents Leaders
हरीश रावत - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने पक्ष में वातावरण बनाने के लिए संपर्क अभियान छेड़ा है, लेकिन भाजपा के असंतुष्टों से संपर्क कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कर रहे हैं। पार्टी की पद यात्रा अभियान के बहाने हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को डोईवाला विधानसभा में भाजपा नेता के घर जाकर संपर्क साधा। इसे भाजपा के असंतुष्टों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


डोईवाला विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक हैं। हरीश रावत इस विधानसभा में पिछले कुछ दिनों से ज्यादा सक्रिय हैं और विभिन्न कार्यक्रमों के बहाने उनके वहां लगातार दौरे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को हरीश रावत भाजपा की जिला उपाध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी के घर पहुंच गए। भाजपा नेता रामेश्वर लोधी नगीना रानी के पति हैं। पिछले काफी समय से सियासी हलकों में उनकी नाराजगी चर्चाएं तैर रही हैं। इन अटकलों के बीच हरीश रावत की उनके आवास पर दस्तक ने क्षेत्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: हरिद्वार जिले की सभी सीटें जीतेंगे, सरकार भी बनाएंगे- दुष्यंत कुमार गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की नजर भाजपा के असंतुष्टों पर लगी है। पिछले दिनों भाजपा की बैठकों में पूर्व दायित्वधारियों व जनप्रतिनिधियों की नाराजगी  सामने आई थी। पार्टी में कई बड़े और छोटे नेता हैं, जो संगठन और सरकार में जिम्मेदारी न मिलने से नाराज हैं।

कांग्रेस अब इन असंतुष्टों को साधने की कोशिश में जुटी है। पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हरीश रावत इस अभियान का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। वह बिना किसी संकोच के भाजपा से जुड़े लोगों से मिल रहे हैं। इसी रणनीति के तहत उन्होंने डोईवाला विधानसभा में भाजपा नेता रामेश्वर लोधी के घर पर दस्तक दी। रामेश्वर लोधी ने भाजपा से नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गए थे। 

कोई भी किसी से संपर्क कर सकता है। भाजपा में कोई असंतुष्ट नहीं है। हम भी संपर्क अभियान के दौरान सभी लोगों से संपर्क कर रहे हैं। 
- कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed