फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Former cabinet minister Sahib Singh Saini joins Congress

उत्तराखंड चुनाव 2022: पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी ने साथियों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

Tue, 30 Nov 2021 08:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Nov 2021 08:14 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: मंगलवार को लालढांग विधानसभा क्षेत्र से 2002 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे साहिब सिंह सैनी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Former cabinet minister Sahib Singh Saini joins Congress
पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी कांग्रेस के नेता रहे और फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होकर मंत्री बने साहिब सिंह सैनी ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की उपस्थिति में सैनी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: चार दिसंबर को पीएम मोदी के देहरादून दौरे के बाद राहुल गांधी भी भरेंगे हुंकार
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लालढांग विधानसभा क्षेत्र से 2002 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे साहिब सिंह सैनी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि साहिब सिंह सैनी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिब सिंह सैनी के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सतपाल सैनी, टीकाराम सैनी, सत्यपाल सैनी प्रधान, कर्म सिंह सैनी, परीक्षित सैनी, विजय सिंह सैनी, विपिन सैनी, वेदपाल सिंह, दीपक सैनी, सूबेदार विजेंद्र सिंह सैनी, नरेश सैनी, आशीष सैनी, कृष्णलाल सैनी, बृजपाल सैनी, दीपक सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, कदम सिंह सैनी, राज सिंह सैनी, डॉ. राजेश सैनी, रफल सिंह सैनी, तालम सैनी, रतनलाल सैनी आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed