फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Exit polls 2022, Harish Rawat said, 2017 was a deep defeat, 2022 will be a new rise

एग्जिट पोल के नतीजों से गदगद हरीश रावत बोले: 2017 की पराजय थी बहुत गहरी, 2022 में होगा नई विधानसभा का जन्म

Tue, 08 Mar 2022 05:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Mar 2022 05:28 PM IST
सार

एग्जिट पोल के नतीजों ने भले ही उत्तराखंड में भ्रम की स्थिति पैदा की हो लेकिन हरीश रावत के मन में कोई भ्रम नहीं है। वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Exit polls 2022, Harish Rawat said, 2017 was a deep defeat, 2022 will be a new rise
कांग्रेस बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एग्जिट पोल आने के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। परिणाम तो दस मार्च को सामने आएंगे, लेकिन कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी सरकार बनने को लेकर आश्वस्त हैं। मंगलवार को हुई कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि एग्जिट पोल एक्जिट पोल है।

विज्ञापन


हम लोगों की भावनाओं के बारे में जानते हैं और उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया है और बदलाव किया है। निर्णय कांग्रेस के पक्ष में होगा। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हमें 43-45 सीटें मिलेंगी और हम सरकार बनाएंगे। नतीजे आने के बाद पार्टी नेताओं और आलाकमान से चर्चा की जाएगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा।
विज्ञापन




10 मार्च को नई विधानसभा जन्म ले लेगी ः रावत
हरीश रावत ने एक कहा कि 17 मार्च, 2017 में कांग्रेस उत्तराखंड में पराजित हुई थी, पराजय बहुत गहरी थी। 10 मार्च, 2022 को नई विधानसभा जन्म ले लेगी, नामकरण तो सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ होगा, मगर जन्म 10 मार्च को हो जाएगा। कहा कि यह पांच साल का फासला एक राजनैतिक कार्यकर्ता के रूप में मेरे लिए बेहद चुनौतियों से भरा हुआ था, एक अति बुरी पराजय से उभरने के लिए ही अपनों की बहुत बड़ी मानसिक शक्ति की आवश्यकता थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी: मतगणना से पहले भाजपा ने विजयवर्गीय को उत्तराखंड में उतारा, हरीश बोले-आ गया है शातिर खिलाड़ी

मतदान तक प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई थी, वह मतदान के बाद कुछ कम हो गई थी। इधर मतगणना के दिन करीब आने के साथ ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। कौन जीतेगा? किसकी सरकार बनेगी? इसको लेकर बातें हो रही हैं। सभी की निगाह मतगणना के दिन को लेकर लगी हुई है।

 

चुनाव परिणाम आया नहीं गोवा की तैयारी शुरू

अब एग्जिट पोल आने के बाद तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि एग्जिट पोल ने दुविधा और बढ़ा दी है। कोई भाजपा तो कोई कांग्रेस को सत्ता में आता दिखा रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। 



भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत कहते हैं कि केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि चार राज्यों में हमारी सरकार बन रही है, यह अधिकांश एग्जिट पोल बता रहे हैं। भाजपा का प्रदर्शन शानदार होगा। पिछले चुनाव में पार्टी ने अनुमान से अधिक सीटें जीतीं थीं। इस बार भी यही होगा। इधर, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बन रही है, यह अधिकांश एग्जिट पोल बता रहे हैं। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है।

अभी चुनाव परिणाम आने में दो दिन बाकी हैं लेकिन कांग्रेस समर्थक खुद को जीता मानकर गोवा टूर की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस समर्थकों को भरोसा  है कि प्रदेश में उनकी सरकार आएगी। चुनाव परिणाम आते ही गोवा और राजस्थान में जश्न मनाया जाएगा। इस मामले में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। एग्जिट पोल आने के बाद समर्थक असमंजस में फंस गए हैं, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed