फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Congress Screening Committee second meeting today in Delhi,

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक आज दिल्ली में, तमाम दिग्गज नेता मौजूद

Mon, 03 Jan 2022 05:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Jan 2022 05:51 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी में उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच सौ से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। इससे पूर्व 29 और 30 दिसंबर, 2021 को बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Congress Screening Committee second meeting today in Delhi,
हरीश रावत - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता भी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई
वहीं सोमवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले पांच साल में बीजेपी के शासन में तीन सीएम हुए हैं। उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है और बेरोजगारी बढ़ रही है। हमें इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन


45 दावेदारों के नाम हैं फाइनल
कांग्रेस पार्टी में उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच सौ से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। इससे पूर्व 29 और 30 दिसंबर, 2021 को बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में करीब 45 दावेदारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: इस चुनाव में दिग्गजों की पक्की उम्मीदवारी, बाकी पर मंथन जारी

अब नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर स्थित कांग्रेस वार रूम में आयोजित होने वाली दूसरी बैठक में अन्य नामों पर चर्चा कर उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन के अलावा सदस्य विरेंद्र सिंह राठौर, अजय कुमार, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 

पांच साल हमें दो, क्षेत्र का विकास हम देंगे : हरीश रावत 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लक्सर (रुड़की) में कहा कि गंगा और सोलानी के बीच परिवर्तन की लहर है, जिसको पार पाने के लिए सभी समाज की जरूरत है। आप हमें पांच साल दो, हम क्षेत्र का विकास देंगे। भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। वह सावित्री बाई फुले की जयंती पर रविवार को लक्सर में सैनी समाज की ओर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

हरीश रावत ने सावित्री बाई को शिक्षा का पुजारी बताते हुए कहा कि सभी को उनके पद चिह्नों पर चलना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा समाज को तोड़ने का काम करती है और कांग्रेस जोड़ने का काम करती है। हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2007 में बाढ़ के दौरान उन्होंने क्षेत्र में काम किया है।

वह गन्ने की खेती एवं अन्य अनाजों के लिए बेहतर बीज लेकर आए थे। इसके कारण गन्ने की खेती उन्नत हो रही है। उन्होंने बाढ़ के दौरान पंजाब से भूसा मंगाकर क्षेत्रवासियों के पशुओं के लिए भेजा था। बाढ़ से बचने के लिए बांध भी बनवाए थे। अपने कार्यकाल में सोलानी नदी पर पुल भी बनवाए थे। कहा कि उनका सपना था कि श्यामपुर से बहादराबाद तक पुल बनाया जाए, लेकिन सरकार जाने के बाद उनका सपना अधूरा रह गया था।

कांग्रेस की सरकार बनते ही कनखल से बालावाली तक बांध पर सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से कांग्रेस को जिताकर सभी सीटें झोली में डालने की अपील की। दावा किया कि सरकार बनते ही बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जिन लोगों की भाजपा ने पेंशन बंद कर दी है, उनको पेंशन दी जाएी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरेंद्र रावत ने कहा कि हरीश रावत ने 32 महीने मुख्यमंत्री रहते हर महीने एक हजार लोगों को नौकरी दी। मौके मास्टर कुशल पाल सैनी, रवि पाल सैनी, एडवोकेट संजय सैनी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, सुभाष सैनी, आदेश सैनी, मुल्कीराज सैनी, श्याम सिंह नागयान, पूर्व दर्जाधारी विरेंद्र सैनी, जगपाल सैनी, जगदेव सिंह जग्गी, मास्टर जगमेर सिंह आदि मौजूद थे। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीर सिंह ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed