फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: CM Pushkar Singh Dhami gave hype to seat changing discussions

Uttarakhand Election 2022: सीट बदलने की चर्चाओं को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी और हवा 

Wed, 05 Jan 2022 04:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jan 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: CM Pushkar Singh Dhami gave hype to seat changing discussions
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बज गई और दल-बल के साथ प्रदेश की सभी सियासी पार्टियां अपने-अपने सेनापति के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गई हैं। चुनावी समर में जीत-हार को लेकर लग रहे कयासों के बीच एक चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा की बजाय किसी और सीट से चुनाव लड़ेंगे। इन चर्चाओं को सीएम ने अपने एक बयान से और हवा दे दी है जिसमें उन्होंने कहा कि कहीं भी रहूं लेकिन मेरा दिल खटीमा में है और रहेगा।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: फौजी मतदाता, भाजपा-कांग्रेस को लुभाता, लेकिन चुनाव में टिकट हाथ नहीं आता
विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की खटीमा में चुनावी सभा थी। उस सभा में मुख्यमंत्री ने सरकार के कार्यों को गिनाने के दौरान ऐसी बात कहीं कि सभा में मौजूद सबके कान खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि ‘मुझे कई बार लोग पूछते हैं कि खटीमा से चुनाव लड़ने वाले हो कि नहीं? सीएम ने कहा कि मैं कहीं भी रहूं लेकिन मेरी आत्मा हमेशा आप सबके साथ रहेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इतना कहते ही सियासी गलियारों में उनके कहीं और से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को और बल मिल गया। इसके पीछे तर्क भी लोग देने लगे कि अगर सीएम को खटीमा से ही चुनाव लड़ना होता तो वह दो टूक यहां से चुनाव लड़ने की बात कहकर सीट बदलने की चर्चाओं को विराम दे देते। 

पिछले चुनाव में 2709 मतों से जीते थे धामी 

लगातार दो चुनावों से खटीमा से जीत रहे पुष्कर सिंह धामी ने 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र चंद को 15 हजार से ज्यादा मतों से हराया था जबकि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। पिछले चुनाव में धामी महत 2709 मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। 

हॉट सीट बनी खटीमा
विधायक पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही खटीमा विधानसभा सीट हॉट सीट बन गई थी। यही वजह है कि कांग्रेस से लेकर प्रदेश के चुनाव में पहली बार उतरने वाली आम आदमी पार्टी की नजर इस सीट पर लगी हुई है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में धामी को कड़ी टक्कर देने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर उन्हें और मजबूत किया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने यहां से प्रत्याशी तो घोषित नहीं किया लेकिन माना जा रहा है कि एएस कलेर यहां से आम आदमी पार्टी के दावेदार हो सकते हैं। कलेर भी यहां मजबूत पैठ रखते हैं। 

डीडीहाट से लड़ने की उड़ रही हवा 
मुख्यमंत्री का पैतृक गांव पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट के हड़खोला में है। सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री धामी वहां गए और उनके जाने के बाद गांव तक सड़क भी पहुंची। उनके लगातार पिथौरागढ़ दौरे से कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम धामी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि यह अभी कयास ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed