फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: CM Dhami road show in Laldhang Roorkee Haridwar

Uttarakhand Election 2022: सीएम धामी ने लालढांग में किया रोड शो, ‘अबकी बार 60 पार’ का दिया नारा

Thu, 03 Feb 2022 05:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, लालढांग।
संवाद न्यूज एजेंसी, लालढांग। Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Feb 2022 05:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों केवल मुद्दे ढूंढ़ने में लगी हैं। भाजपा विकास में लगी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: CM Dhami road show in Laldhang Roorkee Haridwar
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वामी यतीश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालढांग में भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने ‘अबकी बार 60 पार’ का नारा दिया। रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर बाजार होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुआ। रोड शो में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022:  बागियों को निकालने से हिचक रही भाजपा, मनाने के लिए पार्टी नेताओं को झोंका

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड चुनाव 2022: पार्टियों में घमासान, कहीं आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प तो कहीं भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कटेबढ स्थित गुरद्वारा साहिब में मत्था टेका और अरदास की। इसके बाद गाजीवाली में मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। हरिद्वार की सड़क, रवासन नदी पर पुल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित करोड़ों की लागत से पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है। 


उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों केवल मुद्दे ढूंढ़ने में लगी हैं। भाजपा विकास में लगी है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं से विकास कार्य जारी है। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

लालढांग में मॉडल डिग्री कॉलेज बनवाकर स्वामी यतीश्वरानंद ने शिक्षा की अलख जगाई : धामी

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद को विजनकारी व्यक्तित्व बताते हुए भारी मतों से जिताने को आह्वान किया। उन्होंने गाजीवाली में सभा की और लालढांग क्षेत्र में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में मॉडल डिग्री कॉलेज, हरिद्वारी रोड, 14 गांवों में पानी की टंकी, स्वास्थ्य केंद्र, गन्ने के भाव में 30 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कराने, वन गुर्जरों के क्षेत्र के साथ समुचित क्षेत्र में सड़कें बनवाकर ऐतिहासिक काम किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल रहा है और रहेगा।  हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गाजीवाली गांव में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी भी घोषणा की, सभी को धरातल पर उतारने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा दिए गए सभी प्रस्तावों को स्वीकृत कराते हुए काम कराए गए। लालढांग में मॉडल डिग्री कॉलेज बनवाकर स्वामी यतीश्वरानंद ने शिक्षा की अलख जगाई।

लालढांग में ही रवासन नदी पर एक पुल बनवाया तो दूसरे झूला पुल को स्वीकृत कराते हुए बजट जारी करा दिया। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कराते हुए श्यामपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत कराया। क्षेत्र में मरीजों के लिए एंबुलेंस के साथ ऑक्सीजन प्लांट लगवाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कराया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से लालढांग एवं श्यामपुर क्षेत्र में सड़क, पानी के लिए कोई काम नहीं हुआ, लेकिन स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्र में दोनों काम प्राथमिकता से कराए।
 

जो वादा किया है, उससे कभी मुकर नहीं सकते : यतीश्वरानंद

आज पूरे क्षेत्र में सडकों का जाल बिछवाकर यातायात सुगम करा दिया है। एक-एक घर के लिए भी सड़क बनवाई। पेयजल के लिए 32 करोड़ की लागत से 14 गांवों में टंकी स्वीकृत कराई, जिनका काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वन गुर्जरों के क्षेत्रों में पहली बार सड़कें बनवाने का काम स्वामी यतीश्वरानंद ने किया और जिन क्षेत्रों में अभाव है, उनमें सरकार बनते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। 

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री और भारी बारिश एवं कड़कड़ाती ठंड में भारी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए वोट एवं आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो वादा किया है, उससे कभी मुकर नहीं सकते। उसे पूरा करके ही क्षेत्र में आएंगे। उन्होंने कहा कि स्वामित्तव योजना से सभी को घर की भूमि का मालिक बनाने का काम करने के साथ पट्टेधारक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जोड़ने एवं फसलों को मुआवजा देने का काम भाजपा की सरकार ने किया।

बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब 
भारी बारिश और कड़कड़ाती ठंड होने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनने के लिए गाजीवाली में हुई सभा और रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जिन्हें देखकर मुख्यमंत्री और स्वामी यतीश्वरानंद गद्गद हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed