फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand polls bjp launch campaign : Chief Minister Pushkar singh dhami starts Jan Ashirwad rally today

Uttarakhand Election: जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की

Fri, 03 Sep 2021 10:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Sep 2021 10:27 PM IST
सार

Uttarakhand Polls : शुक्रवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। श्रीकोट से श्रीनगर तक खुले वाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री रामलीला मैदान पहुंचे।

विज्ञापन
uttarakhand polls bjp launch campaign : Chief Minister Pushkar singh dhami starts Jan Ashirwad rally today
उत्तराखंड चुनाव: श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि उन्हें कई विकास योजनाओं की घोषणा करनी है, लेकिन विधायकों के अनुरोध पर वे उनके विधानसभा क्षेत्रों में जाकर यह घोषणाएं करेंगे। सभी घोषणाओं पर जल्द होगी कार्रवाई और तत्काल शासनादेश जारी होंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। श्रीकोट से श्रीनगर तक खुले वाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री रामलीला मैदान पहुंचे। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। जो समस्या जिस अधिकारी के स्तर की है, वह उसी स्तर पर हल हो जानी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: आज परिवर्तन यात्रा से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, खटीमा से करेगी प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि 15 अगस्त से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विरोधी कह रहे हैं कि सरकार केवल घोषणा कर रही है, पैसा तो है नहीं जबकि ऐसा नहीं है। साढ़े चार साल में सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, सभी का जीओ जारी हो रहा है। वे चाहते हैं कि चारधाम यात्रा शुरू हो, लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी मजबूत पैरवी कर जल्द से जल्द रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। जन आशीर्वाद रैली के बाद मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।


उत्तराखंड: कोविड-19 महामारी के चलते चारधाम यात्रा ठप, लेकिन चुनावी यात्राएं शुरू

मंत्रियों ने एक दूसरे की पीठ थपथपाई
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत प्रदेश के साथ ही अपने क्षेत्र को सजाने का काम कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री डा. सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार पर्यटन, यातायात समेत अन्य क्षेत्रों में काम कर रही है। यदि अतिवृष्टि से सड़क बंद होती है, तो 4 से 5 घंटे में खोल दी जाती है। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में श्रीनगर में पानी के मीटर लगाए गए थे। वर्तमान में 10 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलता है। इसकी सीमा बढ़ाई जाए। इस अवसर पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, जिपं अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी व जिपं अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री जंगबहादुर रावत ने किया।

तीन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने दो योजनाओं का लोकार्पण और एक योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे मेें 4.67 करोड़ की वाहन पार्किंग का शिलान्यास और पाबौ ब्लॉक में 2.81 करोड़ की लागत से निर्मित बिसल्ड ग्राम समूह पंपिंग योजना व मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 1.82 करोड़ की लागत से निर्मित 1000 एलपीएम के 2 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं
- नगर पालिका श्रीनगर का विस्तारीकरण कर नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा।
- पंच पीपल से श्रीनगर तक डबल लेन बाईपास मोटर मार्ग बनेगा।
- जीआईसी/जीजीआईसी श्रीनगर में स्मार्ट क्लास शुरू होंगी।
- नगर क्षेत्र में विद्युत लाइन भूमिगत की जाएगी।
- श्रीनगर में पानी के बिलों में रियायत पर जल्द निर्णय होगा।
- सतपुली और स्यूंसी में झील का निर्माण होगा।
- राजकीय पॉलीटेक्निक बीरोंखाल में मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक एवं फार्मेसी ट्रेड होंगे शुरू।
- राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में स्व वित्तपोषित बीएड एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में हिंदी, राजनीति विज्ञान व भूगोल विषय को मंजूरी।
- राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय खिर्सू का उच्चीकरण होगा।
- एकेश्वर में एलोपैथिक चिकित्सालय की स्वीकृति।
- राजकीय डिग्री कॉलेज वेदीखाल में इसी सत्र से विज्ञान की कक्षाएं शुरू होंगी।
- ज्वालपा-नौगांवखाल पंपिंग पेयजल योजना को मंजूरी। 
- बीरोंखाल क्षेत्र में स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed