भाजपा: बिपिन रावत की दुखद मृत्यु के शोक में नहीं हुई विधायक मंडल दल की बैठक, गुरुवार को जिलों व मंडलों में होंगी श्रद्धाजंलि सभाएं
Uttarakhand Election 2022: बीएल संतोष मंगलवार को पिथौरागढ़ में थे। वहां उन्होंने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में गठित कोर ग्रुप की बैठकें लीं। बैठकों में चुनाव तैयारियों के साथ ही प्रत्येक सीट पर उन्होंने पार्टी की जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए फीडबैक लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना के बाद भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक स्थगित कर दी गई है। पार्टी ने प्रदेश कार्यालय समेत सभी जिलों व मंडलों में श्रद्धांजलि सभाएं करने का फैसला किया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी जिलाध्यक्षों और 252 मंडलों के अध्यक्षों को गुरुवार को सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा बुलाने को कहा है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इन श्रद्धाजंलि सभा में पार्टी के सभी पदाधिकारी व वार्ड स्तर पर भी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Uttarakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को फिर आएंगे उत्तराखंड, कर सकते हैं बड़ी घोषणा
पार्टी कार्यालय नहीं आए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोपहर बाद प्रदेश पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ बैठक में शामिल होना था। इस दौरान जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना आ गई। बीएल संतोष भी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक करके कार्यालय से चले गए। मुख्यमंत्री भी कार्यालय नहीं आए।
भारत के प्रथम सीडीएस एवं पूर्व थल सेना अध्यक्ष, युद्ध रणनीति के विशेषज्ञ, देवभूमि-सैन्य भूमि उत्तराखंड के गौरव एवं राष्ट्र के सपूत जनरल बिपिन रावत का सपत्नीक असमय देहावसान का समाचार बहुत पीड़ादायक है। यह देश की क्षति है। दुर्घटना के सभी दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।
- अनिल बलूनी, सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख, भाजपा
भाजपा में दूसरे राज्यों के प्रमुख नेताओं को दी विस क्षेत्रों की कमान, दो-दो नेता होंगे तैनात
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रबंधन की उपसमितियों के सदस्यों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं की तैनाती और उनके लिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि 16 दिसंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे प्रांतों के पार्टी के प्रमुख नेताओं को तैनात कर दिया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो नेताओं को भेजा जाएगा।