फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   uttarakhand election 2022: BJP Vijay Sankalp Yatra will begin to Kumaon from bageshwar

Uttarakhand Election 2022: बाबा बागनाथ की नगरी से कुमाऊं में हुआ भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का आगाज

Sun, 19 Dec 2021 01:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Dec 2021 01:30 PM IST
सार

शुभारंभ पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: BJP Vijay Sankalp Yatra will begin to Kumaon from bageshwar
कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा युवा कल्याण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तराखंड के लोगों के देश को दिए योगदान की सराहना की। उन्होंने वर्ष 1921 के कुली बेगार आंदोलन को याद करते हुए कहा कि इस धरती का देश की आजादी के आंदोलन के साथ ही आजाद भारत में अहम योगदान रहा है। आज भी उत्तराखंड के वीर देश की रक्षा के लिए जान की परवाह नहीं करते। कहा कि बाबा बागनाथ की धरती से निकली विजय संकल्प यात्रा कुमाऊं की सारी सीटों पर फतह दिलाएगी।

विज्ञापन

 
Uttarakhand Election 2022: ‘नेताओं की जेब में नहीं जाएगा पैसा, खुलेंगे आधुनिक स्कूल और अस्पताल’- सिसोदिया
विज्ञापन


ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में विजय संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर आयोजित सभा में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजादी के आंदोलन में बागेश्वर से उठी ज्वाला संपूर्ण देश में फैली। देश की आजादी में कुली बेगार आंदोलन की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि नहीं है, यह वीरभूमि भी है। यहां के लोग देश की आजादी के बाद सेना में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने स्वर्गीय सीडीएस बिपिन रावत को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धरती ने देश को पहला सीडीएस दिया। इससे अधिक गौरव की बात क्या हो सकती है। कहा कि केंद्र सरकार सेना और सैनिकों के साथ है। सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन लागू कर वादा निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बागेश्वर के विख्यात उत्तरायणी मेले को याद करते हुए ठाकुर ने मुख्यमंत्री धामी से कहा कि वर्ष 2022 में एक बार फिर सीएम बनोगे। उत्तरायणी मेले में बुलाओगे तो अवश्य आऊंगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड राज्य का तोहफा दिया। मोदी जी राज्य का समग्र विकास कर रहे हैं। राज्य में एक लाख रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। रेल सुविधाओं के विस्तार भी किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड नियंत्रित करने के साथ ही दो वैक्सीन तैयार कर दुनिया में लोहा मनवाया। कांग्रेस के शासनकाल में टीके आयात किए जाते थे। उन्होंने कहा कि सात साल के शासन में मोदी सरकार पर सात रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। यह बात सबसे अहम है। 

पीएम सिंचाई योजना से उत्तराखंड और हिमाचल में बनेगी परियोजना
केंद्री मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए अहम फैसले ले रही है। सरकार ने 93 हजार करोड़ रुपये की पीएम सिंचाई योजना लागू की है। इस योजना के तहत उत्तराखंड के लखवाड़ और हिमाचल की रेणुका नदी में परियोजना का निर्माण होगा। इससे दोनों राज्यों की सिंचाई की जरूरतों का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।


पहाड़ की महिलाओं को बताया रीढ़
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभा में काफी संख्या में मौजूद महिलाओं को इंगित करते हुए कहा कि पहाड़ की महिलाओं की जीवटता की कोई मिसाल नहीं है। यहां की महिलाएं घर, परिवार के काम के साथ ही सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों के लिए अपना समय निकाल लेती हैं। कहा कि वह स्वयं पहाड़ के रहने वाले हैं, इसलिए यहां की मातृ शक्ति से भलीभांति वाकिफ हैं। 

यात्रा के दौरान पिछले घोषणा पत्र के अनुसार किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। जनता से नए सुझाव भी लिए जाएंगे। राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पूर्व में एलईडी भेजी गई थी। जिसके माध्यम से सरकार के कार्य और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed