{"_id":"61a110ec4e32372c8263488a","slug":"uttarakhand-election-2022-bjp-target-one-lakh-people-gathering-in-pm-narendra-modi-public-meeting-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2022: देहरादून में पीएम मोदी की रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, तैयारी में जुटे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2022: देहरादून में पीएम मोदी की रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, तैयारी में जुटे नेता
Fri, 26 Nov 2021 10:26 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:26 PM IST
सार
PM Modi Dehradun Visit: प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी में जुटी भाजपा अभी तक स्थान तय नहीं कर पाई है। माना जा रहा है कि पार्टी परेड मैदान में जनसभा करा सकती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली में भाजपा ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। शुक्रवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में रैली की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में देहरादून और हरिद्वार जिलों के संगठन नेताओं को रैली की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। तय हुआ कि रैली में हर बूथ से लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए।
विज्ञापन
कौशिक ने कहा कि स्थान चयन को लेकर प्रशासन से वार्ता चल रही है और जल्दी ही स्थल चयन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक महारैली होगी और इसे लेकर जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। इस दौरान अन्य कार्यक्रमों की रूप रेखा पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: भाजपा मुख्यालय में दावेदारों का जमावड़ा, चुनाव प्रभारी आए तो लगाई देहरादून की दौड़
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए आज से ही प्रचार प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रैली में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक रैली का संदेश पहुंचाया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यतिश्वरानंद, सुबोध उनियाल, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, सीता राम भट्ट जिलाध्यक्ष हरिद्वार डॉ. जयपाल सिंह चौहान सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
परेड मैदान में हो सकती है जनसभा
प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी में जुटी भाजपा अभी तक स्थान तय नहीं कर पाई है। माना जा रहा है कि पार्टी परेड मैदान में जनसभा करा सकती है। पार्टी नेता मौके पर जाकर संभावना पर विचार कर रहे हैं।