फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deepti Rana vocals and her duet with Devin Shahi truly

Dehradun News: दीप्ति राणा की आवाज और डेविन शाही संग जुगलबंदी ने जमाया रंग

Mon, 19 Oct 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 19 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Deepti Rana vocals and her duet with Devin Shahi truly
रेंजर ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड ट्रेड एक्सपो के छठे दिन डांडिया नाइट्स में संगीत और नृत्य की धूम रही। गायिका दीप्ति राणा की सुरीली आवाज और डेविन शाही के साथ उनकी शानदार जुगलबंदी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं कोमल शर्मा की आकर्षक एंकरिंग ने कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। संगीत की धुनों पर बच्चों, युवाओं और विवाहित जोड़ों ने डांडिया किया।
विज्ञापन


दीप्ति राणा ने अपनी एकल प्रस्तुतियों से समा बांधा जबकि डेविन शाही के साथ उनकी जुगलबंदी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। मंच संचालिका कोमल शर्मा ने अपनी संवाद शैली और दर्शकों के साथ सहज जुड़ाव से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। डांडिया नाइट्स के दौरान लकी ड्रॉ भी आयोजित किया गया। इसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। संगीत, नृत्य और पुरस्कारों ने आयोजन की रौनक बढ़ाई।
विज्ञापन

उत्तराखंड ट्रेड एक्सपो में स्थानीय कारोबारियों, हस्तशिल्पियों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मंच दिया जा रहा है। एक्सपो में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी की। वहीं बच्चों और बड़ों ने झूलों का आनंद लिया। लोकल फॉर वोकल की भावना के साथ आयोजित यह एक्सपो स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed