{"_id":"6ad5300f065ce638c6078c68","slug":"international-film-on-beatles-to-be-shot-in-rishikesh-dehradun-news-c-5-drn1043-1093219-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बीटल्स पर बन रही अंतरराष्ट्रीय फिल्म की ऋषिकेश में होगी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बीटल्स पर बन रही अंतरराष्ट्रीय फिल्म की ऋषिकेश में होगी शूटिंग
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह द बीटल्स पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्ललोवर नाम से प्रस्तावित फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में प्रस्तावित है।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध निर्देशक सर सैम मेंडेस कर रहे हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के लिए नील स्ट्रीट प्रोडक्शंस की ओर से एप्पल कॉर्प्स के सहयोग से तैयार की जा रही इस परियोजना में बीटल्स के चारों सदस्यों के जीवन और संगीत यात्रा पर आधारित चार अलग-अलग फिल्में बनाई जा रही हैं। फिल्म श्रृंखला का नाम ‘द बीटल्स–ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ रखा गया है।
इन फिल्मों को अप्रैल 2028 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने का प्रस्ताव है। ऋषिकेश में प्रस्तावित शूटिंग के दौरान 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और करीब 150 भारतीय क्रू सदस्यों के साथ स्थानीय तकनीशियनों एवं अन्य सहयोगियों की सेवाएं भी ली जाएंगी। भारत में फिल्म निर्माण से जुड़े कार्यों का समन्वय ‘ऑन द रोड इंडिया’ द्वारा किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही होटल, परिवहन, पर्यटन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ऋषिकेश की दुनियाभर में योग और आध्यात्मिक नगरी के रूप में विशिष्ट पहचान है। वहीं, द बीटल्स का ऋषिकेश से ऐतिहासिक जुड़ाव भी रहा है। ऐसे में बीटल्स से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्म की शूटिंग यहां होने से उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही इससे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। प्रतिनिधिमंडल में बाफ्टा पुरस्कार के लिए नामित ब्रिटिश फिल्म निर्माता एलेक्जेंड्रा डर्बीशायर, फिल्म निर्माता दिलीप सिंह राठौर, एम्मा शामिल रहे।