Uttarakhand Election 2022: प्रत्याशियों के खर्चों की हुई जांच, भाजपा के ये विधायक खर्च करने में सबसे आगे
निर्वाचन आयोग ने मसूरी विधानसभा के प्रत्याशियों की खर्च की जांच की । तीन सीटों के खर्च की समीक्षा में अभी तक मसूरी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी सबसे अव्वल चल रहे हैं। वह अभी तक चुनाव में प्रचार-प्रसार में 9 लाख 92 हजार रुपये खर्च कर आगे बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खर्च के मामले में भाजपा के मसूरी विस प्रत्याशी गणेश जोशी सबसे आगे चल रहे हैं। अभी तक चार सीटों कैंट, राजपुर, मसूरी व सहसपुर विस क्षेत्र के प्रत्याशियों के खर्चो की जांच हुई है। जिसमें 9 लाख 92 हजार रुपये खर्च कर गणेश जोशी सबसे आगे चल रहे हैं। अभी तक आगे चल रहे कैंट विस से कांग्रेस के प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना को भी गणेश जोशी ने पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के चुनाव में खर्च की सीमा तय की हुई है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च की अधिकतम सीमा चालीस लाख रुपये रखी हुई है। चुनावी खर्च पर निर्वाचन आयोग की विभिन्न टीमें कड़ी निगरानी रख रही है। बाकायदा, निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च की समीक्षा करनी भी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिले में राजपुर और कैंट विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के खर्चों की जांच हुई थी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: बागियों को निकालने से हिचक रही भाजपा, मनाने के लिए पार्टी नेताओं को झोंका
बुधवार को निर्वाचन आयोग ने मसूरी विधानसभा के प्रत्याशियों की खर्च की जांच की । तीन सीटों के खर्च की समीक्षा में अभी तक मसूरी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी सबसे अव्वल चल रहे हैं। वह अभी तक चुनाव में प्रचार-प्रसार में 9 लाख 92 हजार रुपये खर्च कर आगे बने हुए हैं।
दूसरे नंबर पर कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना है। वह 9 लाख दो हजार बीस रुपये खर्च कर चार सीटों में अभी तक दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। बुधवार को हुए सहसपुर और मसूरी विधानसभा के प्रत्याशियों के खर्चों की बात करें तो गणेश जोशी पहले, आर्येन्द्र शर्मा दूसरे नंबर पर रहे।
विधानसभा मसूरी के प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा
गणेश जोशी, भाजपा, 992222
गोदावरी थापली, कांग्रेस, 241701
प्रेम किशन, आप, 125662
शंकुतला रावत, यूकेडी, 22844
संजय मल्ल, एसपी 10132
अशोक पंवार, बीएसपी 10132
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
आर्येन्द्र शर्मा, कांग्रेस 253170
सहदेव सिंह पुंडीर भाजपा 229855
अमित यादव एसपी 229810
कमरूद्दीन, सीपीएम 226142
देवेश्वर भट्ट आरएसपी 205140
भरत सिंह आप 10020
योगराज सिंह बीएसपी 10020
रामबचन राम जेबीपी 10100
कल्पना बिष्ट आईएनडी 10020