{"_id":"60f9199e49d1bf464522afde","slug":"uttarakhand-election-2022-bjp-district-working-committee-meeting-in-pauri-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक: मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, देंगे 2022 की जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक: मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, देंगे 2022 की जीत का मंत्र
Thu, 22 Jul 2021 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:42 PM IST
सार
बैठक शुरू होने से पहले नेताओं के आगमन पर सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाल सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कौशिक बैठक में कार्यकर्ताओं को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, विधायक ऋतु खंडूड़ी सहित अनेक नेता व पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं बैठक शुरू होने से पहले नेताओं के आगमन पर सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाल सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी ने 15 दिन में इतना काम कर दिया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा
मुख्यमंत्री धामी ने अपने 15 दिन के कार्यकाल में ही इतने काम कर दिए कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने जनहित से जुड़े जितने भी महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, प्रदेश को आने वाले समय में उनका लाभ मिलेगा। बुधवार को राजपुर रोड स्थित होटल में श्रीदेव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की बदौलत भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी। कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। जिस दौर में कोरोना का प्रकोप चरम था, तब कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता दुबके हुए थे। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सेवाभाव से लाखों लोगों की मदद की।
उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न फैसलों और योजनाओं से लोगों को होने वाले फायदे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के चेहरे पर दिख रहे उत्साह से साफ है कि 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत से राज्य की सत्ता में आएगी।