फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Aam Aadmi Party will soon announce candidates for 19 seats

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी 19 सीटों पर जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, अब तक 51 मैदान में उतारे

Thu, 20 Jan 2022 11:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Jan 2022 11:00 AM IST
सार

प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस व भाजपा से आगे चल रही आम आदमी पार्टी ने 19 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Aam Aadmi Party will soon announce candidates for 19 seats
सीएम उम्मीदवार कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने 19 सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। कांग्रेस व भाजपा के साथ ही आप भी बाकी सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। अब तक आप ने 51 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस व भाजपा से आगे चल रही आम आदमी पार्टी ने 19 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कांग्रेस और भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद आप भी बाकी सीटों पर प्रत्याशियों का जल्द एलान कर सकती है। आप ने भाजपा व कांग्रेस के असंतुष्टों की एंट्री के लिए द्वार खुले रखे हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: डिजिटल वार के लिए पार्टियां तैयार, किसी ने बनाए रूम, तो कोई रिसर्च कर पोस्ट कर रहा तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने सबसे पहले गंगोत्री सीट पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल के चुनाव लड़ने का एलान किया। अब तक पार्टी प्रत्याशियों की तीन सूची कर कर चुकी है। जिसमें कुल 51 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें अधिकतर पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों को ही प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा है। 63 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जबकि सात विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नहीं बनाए गए हैं। 

आम आदमी पार्टी कई बार दावा कर चुकी है कि भाजपा के कई असंतुष्ट मंत्री व विधायक संपर्क में है। लेकिन अभी तक भाजपा के किसी भी मंत्री या विधायक ने आप का दामन नहीं था। भाजपा से पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी हुई है। जबकि पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने भाजपा में गए हैं। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का कहना है कि पार्टी जल्द ही बाकी 19 सीटों पर प्रत्याशियों घोषित करेगी।

चुनावी वार को तैयार आप के 15 स्टार प्रचारक 
उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कसी है। इसके लिए पार्टी ने 15 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता उत्तराखंड आएंगे। पार्टी के नेता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे।

आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के बड़े नेता उत्तराखंड आएंगे। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सांसद संजय सिंह, कैबिनेट मंत्री सतेंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन, आप प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल, आप विधायक जरनैल सिंह, आतिशी, संजीव झा, राखी बिडला, कुलदीप कुमार और प्रवीण कुमार शामिल हैं।  

आप प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी नेताओं को घर-घर जाकर प्रचार की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी घर-घर जाकर लोगों को अपनी नीतियों से अवगत कराएगी। प्रदेश में 21 सालों तक कांग्रेस व भाजपा ने निजी स्वार्थ और दल बदल की राजनीति की है। आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों की राजनीति कर रही है। 
 

आप ने दून-दिल्ली के 50 से ज्यादा विशेषज्ञों की टीम लगाई

प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार पूरे दमखम से उतरी आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के लिए विशेष रणनीति बनाई है। पार्टी 42 हजार से ज्यादा व्हाट्स एप ग्रुप के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर के लिए अलग-अलग टीमों के माध्यम से काम कर रही है। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्रचार को पुख्ता करने के लिए सबसे पहले हर जिले में सोशल मीडिया प्रभारी बनाए। इसके बाद हर विधानसभा में सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए। इसके बाद हर बूथ पर एक-एक सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। यह सभी प्रभारी देहरादून में काम करने वाली 50 से अधिक लोगों की आईटी विशेषज्ञों की टीम से जुड़कर हर पल का अपडेट जनता तक पहुंचाने का काम करती है।

कर्नल कोठियाल को रोजाना रिपोर्ट देती है टीमें 
आप की सोशल मीडिया विंग रोजाना पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल को अपडेट देती हैं। इसके अलावा कर्नल कोठियाल की गतिविधियों, पार्टी कार्यालय से होने वाली गतिविधियों के साथ ही विधानसभाओं में प्रत्याशियों की ओर से चल रही सभी गतिविधियों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा रहा है। आप की सोशल मीडिया टीम 24 घंटे अलर्ट पर रहती है। दिनभर की गतिविधियों की रात को समीक्षा की जाती है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्स एप पर कहां-कहां पहुंच बनी है, कितने लोगों तक गए हैं, किस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, इन सभी का ख्याल रखा जाता है। इसी हिसाब से टीमें अपना काम आगे बढ़ाती हैं। आप का दावा है कि उनकी फेसबुक रीच 35 लाख पार कर चुकी है।

हमारे प्रदेश कार्यालय में बैठी विशेषज्ञों की टीम के साथ प्रदेश के हर जिले से लेकर बूथ तक के सोशल मीडिया प्रभारी जुड़े हुए हैं। यह हर अपडेट को तत्काल आम जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हमारा प्रदर्शन बाकी दलों के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। 
- दीप प्रकाश पंत, सह प्रभारी, आप सोशल मीडिया टीम
 
दूसरे चरण में कर्नल कोठियाल संभालेंगे वर्चुअल संवाद की कमान
आम आदमी पार्टी के नवपरिवर्तन संवाद के दूसरे चरण में कर्नल अजय कोठियाल वर्चुअल संवाद की कमान संभालेंगे। 21 से 27 जनवरी तक वे वर्चुअल माध्यम से लोगों से संवाद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed